
कोरोना का कहर : लॉक डाउन में हम बरत रहे लापरवाही, फिलीपिंस में लोग नहीं निकल रहे घर से बाहर,कोरोना का कहर : लॉक डाउन में हम बरत रहे लापरवाही, फिलीपिंस में लोग नहीं निकल रहे घर से बाहर,कोरोना का कहर : लॉक डाउन में हम बरत रहे लापरवाही, फिलीपिंस में लोग नहीं निकल रहे घर से बाहर
पाली। हमारे देश की तरह ही फिलीपिंस [ Philippines ] में भी 14 अप्रेल तक कोरोना [ Corona virus ] के कारण लॉकडाउन [ Lockdown ] किया हुआ है, लेकिन फर्क यह है कि हमारे शहर पाली में लोग लापरवाही बरते रहे हैं। वहीं फिलीपिंस में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। वहां अब तक कोरोना से अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 707 लोग संक्रमित है।
संक्रमित लोगों का आकड़ा अधिक नहीं है, लेकिन मरने वालों की संख्या अधिक है। इसी कारण वहां लोग खुद नियम मानने के साथ पूरी तरह से हाथ धोने, मास्क लगाने का भी ख्याल रख रहे है। वहां किसी भी दुकान या सडक़ पर बिना मास्क के किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है। वहां अगले सप्ताह से पूरी तरह लॉक डाउन कर दिया जाएगा। कोई भी कफ्र्यू की घर से बाहर नहीं निकल सकेगा।
केवल एक व्यक्ति को इजाजत
वहां रहने वाले लियूसी गिलीपोन ने बताया कि लोगों को भोजन व मीट खरीदने के बाजार सुबह 6 से 10 बजे और दोपहर तीन से शाम 6 बजे तक खुलता है, लेकिन इस दौरान परिवार का केवल एक सदस्य ही घर से बाहर जा सकता है। जिसको पास दिया गया है। इस दौरान लोग भी एक-दूसरे से दूरी बनाकर वस्तुओं की खरीद करते है और सीधे घर आ जाते है। किसी से हाथ मिलना या बात करना तक बंद कर दिया गया है।
रात में रहता है कर्फ्यू
फिलीपिंस की राजधानी मनीला के साथ पूरे देश में रात आठ से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहता है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति घर के बाहर नहीं आ सकता है। लियूसी बताती है कि लॉक डाउन के कारण बसों व जीप का संचालन पूरी तरह से बंद है। केवल निजी कार चलाई जा सकती है। दुपहिया वाहनों पर भी रोक है, हालांकि कुछ लोग बाइक लेकर निकलते है, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
जगह-जगह बनाए चेक पोस्ट
उसने बताया कि भारत में उसके कई मित्र है। पाली में भी मित्र है। वहां के फोटो देखे तो लगा, इतनी बड़ी बीमारी के बावजूद लोग लापरवाही बरते रहे है। हमारे फिलीपिंस में नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है। सडक़ों को जगह-जगह चैकपोस्ट बनाए हुए है। वहां से गुजरने लिए पास और मास्क लगाना जरूरी है। पाली व भारत के लोगों को भी इस महामारी से लडऩे के लिए नियम का कड़ाई से पालन करना चाहिए।
Updated on:
26 Mar 2020 05:52 pm
Published on:
27 Mar 2020 07:02 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
