19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रैली में शामिल हुए विद्यार्थी, प्लास्टिक मुक्त भारत का दिया संदेश

-पाली जिले के तखतगढ़ कस्बे में निकाली गई प्लास्टिक मुक्त भारत रैली [ Plastic free india rally ] में शामिल हुए विद्यार्थी

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 06, 2019

रैली में शामिल हुए विद्यार्थी, प्लास्टिक मुक्त भारत का दिया संदेश

रैली में शामिल हुए विद्यार्थी, प्लास्टिक मुक्त भारत का दिया संदेश

पाली/पावा। Plastic free india rally in Pali : जिले के तखतगढ़ नगरपालिका [ takhatgarhnagar palika ] के तत्वाधान में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत कस्बे के संघवी मंगीबाई राजकीय बालिका विद्यालय के विद्यार्थियों ने रैली का आयोजन किया गया। रैली को नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक हरीलाल भाटी एवं प्रथानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में विद्यार्थियों के साथ नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया गया।

सहायक राजस्व निरीक्षक भाटी ने बताया कि रैली द्वारा शहर में प्लास्टिक मुक्त करने व स्वच्छता का संदेश [ Message of Cleanliness ] दिया गया तथा खुले में शौच [ Open In Defecation ] न जाने, शौचालय का उपयोग करने, कूडा- कचरा नगर पालिका वाहन में डालने सम्बन्धित नारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान शहरवासियों से आग्रह किया गया कि खुल्ले में शौच नही करें तथा कचरापात्र में ही डाले एंव प्लास्टिक बैग का उपयोग नही करे।

नगरवासियों से सहयोग करने व शहर स्वच्छ करने आव्हान किया। रैली में 550 विद्यार्थियों ने भाग लिया गया। कार्यक्रम में सफाई निरीक्षक (संवीदा) मुकेश कुमार, कनिष्ट लिपिक गोपाराम चौहान, जितेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार एंव विद्यालय स्टाप आदि ने उपस्थित थे।