
पाली। पाली में नकली नोटों के मामले में पुलिस ने दो लोगों को दबोचा है। दोनों पाली के ही रहने वाले हैं और उनके पास से आठ हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। हजारों रुपए के इतने नकली नोटों को देखकर पुलिस भी दंग है।
प्रिंट ऐसा के नकली भी लग रहे असली
दोनों युवको के पास से जो नोट मिले हैं उनको इतने अच्छे तरीके से प्रिंट किया गया है कि वे नकली नोट भी एकदम असली की तरह लग रहे हैं। एक बार तो उन्हें देखकर कोई भी धोखा खा जाए।
पेट्रोल पंप पर चला रहे थे
कार्रवाई करने वाली सादड़ी थाना पुलिस ने बताया कि देर रात बारली सादड़ी के पेट्रोल पंप पर सादड़ी निवासी दिनेश और लतीफ शाह पहुंचे। पेट्रोल भराने के बाद जब दोनों ने सौ—सौ के नोट दिए तो नोट देखकर पंप कर्मचारी को कुछ शक हुआ। उसने पंप अधिकारियों को इस बारे में बताया। अधिकारी भी नोट को लेकर असमंजस में पड़ गए तब उन्होनें पुलिस को सूचित किया।
पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई चतुराई
नोटों पर संदेह होने पर पेट्रोल पंप कर्मियों ने चतुराई से काम लिया। नोटों को जांच परखने पर खरे नहीं उतरने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस बीच पंप कर्मचारी ने दिनेश ओर लतीफ को बातों में लगाए रखा। बाद में सादड़ी पुलिस वहां पहुंची और दोनों को अरेस्ट कर लिया।
इधर... आपस में झगड़ रहे थे दो पक्ष, पुलिस समझाने थाने लाई तो थाने में कर दी तोडफ़ोड़
राजसमंद के कांकोली थाना इलाके में बीती रात दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान पुलिस समझाईश करने पहुंची तो पुलिस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। दरअसल मुंडोल क्षेत्र में बीती रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनो पक्षों के कुछ लोग घायल हुए तो पुलिस पहुंची और उनका मेडिकल कराया। राजनगर थाने में दोनो पक्षों ने क्रॉस शिकायतें भी दी। बाद में पुलिस जब दोनो पक्षों के लोगों को थाने पर जाकर समझाने की कोशिश करने लगी तो उस पर दोनो पक्ष बिफर गए, दोनो पक्षों ने पुलिस पर एक—दूसरे पक्ष की ओर से बोलने की बात पर विवाद कर लिया। विवाद इतना बढ़ा कि थाने की कुर्सियां, टेबिल और यहां तक की फाइलें तक नष्ट कर डाली। बाद में कांकोली और राजनगर थाने की पुलिस वहां पहुंची और दोनो पक्षों के कुछ लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
Updated on:
26 Jun 2018 11:59 am
Published on:
26 Jun 2018 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
