7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां पुलिस को मिले दो शव, एक की बीमारी से तो दूसरे की शराब के सेवन से मौत

दोनों शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया

less than 1 minute read
Google source verification
यहां पुलिस को मिले दो शव, एक की बीमारी से तो दूसरे की शराब के सेवन से मौत

यहां पुलिस को मिले दो शव, एक की बीमारी से तो दूसरे की शराब के सेवन से मौत

पाली शहर के लोर्डिया तालाब मार्ग पर पुलिस को एक बुजुर्ग का शव मिला। इसी तरह से बांगड़ अस्पताल परिसर में 55 साल के एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने दोनों के शवों को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस ने बताया कि लोर्डिया तालाब मार्ग पर बुधवार देर शाम को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी पहचान प्रकाश उर्फ रमेश 65 साल के रूप में हुई। मृतक की पत्नी गीता ने बताया कि उसके पति पिछले कुछ समय से टीबी की बीमारी से पीड़ित थे। दोनों पति-पत्नी लोर्डिया तालाब मार्ग पर ही रहते थे। गुरुवार को समाज सेवियों के सहयोग से पुलिस ने मृतक की पत्नी की मौजूदगी में उसके पति का अंतिम संस्कार करवाया।

इसी तरह से गुरुवार सुबह बांगड़ अस्पताल परिसर में 55 साल के एक व्यक्ति का शव मिला। जिसका नाम भंवरसिंह बताया जा रहा है। मौके पर जमा लोगों ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था और अस्पताल परिसर में रहता था। शराब का भी आदि था। पुलिस ने मृतक का शव बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।