28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पढे़ खबर कैसे पीएम की महत्वाकांक्षी उज्जवला योजना के बाद भी यहां नही मिट पा रहा गरीबों की रसोई से धुआं….

- कई पात्र अब तक लगा रहे चक्कर- अधिकांश पात्र परिवारों को उज्ज्वला योजना में नहीं मिले गैस कनेक्शन
2 min read
Google source verification

पाली

•

image

Rajeev Dave

•

Jun 28, 2018

pradhan mantri ujjavala yojana

पढे़ खबर कैसे पीएम की महत्वाकांक्षी उज्जवला योजना के बाद भी यहां नही मिट पा रहा गरीबों की रसोई से धुआं....

पाली/रायपुर मारवाड़। गरीब की रसोई से धुंआ अब भी नहीं मिट पाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना के बाद हर पात्र परिवार ने चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिलने का सपना संजोया था, लेकिन अब तक सैकड़ों परिवारों का सपना पूरा नहीं हो पाया है।
दरअसल, केन्द्र सरकार ने हर गरीब के घर मे गैस कनेक्शन पहुंचाने के लिए उज्ज्वला योजना शुरू की। पात्र परिवारों को चिह्नित कर गैस एजेंसी के जरिए गैस कनेक्शन देने शुरू भी किए। लेकिन क्षेत्र में आज भी साठ फ ीसदी परिवार अपनी रसोई से धुआं मिटाने के लिए उस गैस कनेक्शन की राह देख रहे हैं।

राजस्व शिविर में लूटी वाहवाही

पिछले दिनों राजस्व अभियान के तहत न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित किए गए। प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर इन शिविरों के दौरान जनप्रतिनिधियों ने उज्ज्वला योजना का गुणगान कर गिने चुने परिवारों में गैस कनेक्शन का वितरण किया। जबकि शेष परिवारों को शीघ्र ही कनेक्शन देने का भरोसा दिलाया। जिन्हें शिविर में कनेक्शन मिले वो तो फ ायदे में रहे लेकिन जो वंचित रहे वे अब वे अब भी चक्कर लगा रहे है।

दस फ ीसदी भी नहीं मिले कनेक्शन

सरपंच चौहान ने बताया कि राजस्व शिविर में करीब 200 पात्र परिवारों ने आवेदन किए, लेकिन शिविर में सात परिवारों को ही कनेक्शन दिए। अब शेष परिवारों को एजेंसी संचालक चक्कर कटवा रहे हैं।

नहीं मिले कनेक्शन

राजस्व शिविर में सात परिवारों को कनेक्शन दिए गए। शेष परिवार आज भी कनेक्शन की राह देख रहे हैं। मैंने कलक्टर को पत्र भेज हालात की जानकारी देते हुए वंचित परिवारों में सम्बन्धित एजेंसी के जरिए कनेक्शन वितरण कराने की मांग की है।

सुमित्रा चौहान, सरपंच, गिरी

310 में से 141 को मिला कनेक्शन

सोजत. ग्राम पंचायत बिलावास में बीपीएल परिवार के 310 पात्र परिवार हैं। जिनमें से 141 परिवारों को उज्जवला योजना के तहत लाभान्वित किया गया है। ग्राम सरपंच बस्तीमल परिहार व ग्रामसेवक असलम खिलजी ने बताया कि शेष बीपीएल परिवारों में से कई परिवार बाहर चले गए हैं। कुछ परिवारों में पुरुष ही हैं। इसके चलते उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है। उज्जवला योजना के तहत 141 परिवारों को गैस चूल्हे वितरित किए गए हैं।