20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : गुरु को शीश नवाकर की अरदास

-श्रद्धा व उल्लास से मनाया गुरु गोविन्दसिंह का प्रकाश गुरु परब

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Dec 29, 2022

Guru Gobind Singh Jayanti 2022 : पाली। सिखों के दसवें गुरु गोविन्दसिंह का प्रकाश गुरु परब गुरुवार को सूरजपोल स्थित गुरुनानक गुरुद्वारा में श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। सिख समाजबंधुओं सहित शहरवासियों ने गुरु के दरबार में मत्था टेकककर अरदास की। गुर के दरबार में कीर्तन का श्रवण किया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरजीतसिंह मखीजा ने बताया कि प्रकाश गुरु परब पर सुबह अखण्ड पाठ साहेब की सम्पूर्णता हुई। कीर्तन दरबार में पंजाब मुक्तसर से आए रागी जत्थे के कवलजीतसिंह, जगजीतसिंह, हरप्रीतसिंह ने साध संगत को गुरुवाणी, गुरु कीर्तन व गुरु गोविन्दसिंह के उपदेशों का श्रवण कराया।

छकाया गुरु का लंगर
कीर्तन दरबार के बाद गुरुद्वारा में गुरु का लंगर छकाया गया। रात्रि दीवान में बच्चों ने कविताएं सुनाई। उनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रात्रि कीर्तन दरबार में रागी जत्थे ने वाहो-वाहो गोविन्दसिंह आपे गुरु चेला… व सब गोविन्द है… जैसे कीर्तन का श्रवण कराया। प्रकाश गुरु परब पर सचिव गोविन्दसिंह, बलवीरसिंह, रणजीतसिंह, गुरप्रीतसिंह गिल, शरनपालसिंह, गुरुशरन खेड़ा आदि ने सहयोग किया।

प्रभात फेरी निकाल किया कीर्तन
पाली। सिंधी सिंह सभा गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह के जन्मोत्सव पर सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचकर विसर्जित हुई। संगत में प्रसाद का वितरण किया गया। सिख समाजबंधुओं ने गुरुद्वारा में कीर्तन कर अरदास की। गुरु गोविन्दसिंह जयंती को लेकर शुक्रवार सुबह 10:30 बजे अखंड पाठ किया जाएगा। जिसका समापन 1 जनवरी को होगा।

अमृतसर रागी जत्था के माता कोला वाले गुरकिरपाल सिंह व उनके साथी कीर्तन व कथा का श्रवण कराएंगे। इसके बाद लंगर सेवा की जाएगी। इसे लेकर अध्यक्ष प्रदीप कुमार आडवाणी, उपाध्यक्ष करम सिंह, कोषाध्यक्ष शंकर, मैनेजर जोगेंद्र सिंह, संरक्षक दर्शन तलवार, संतोख सिंह बाजवा, अर्जुन सिंह गुलेर, राजन बेहल, अवतार सिंह, कुलदीप सिंह, जोगेंद्र सिंह, मिलाप सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, निर्मोलक सिंह, सुरेंद्र नेहनानी, सुरेश पासवानी, मनोज कुमार आदि तैयारी जुटे हुए है।