6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रमजान के पहले जुम्मे पर अदा की नमाज

पाली

image

Rajeev Dave

Feb 20, 2026

Ramjan

रमजान की नमाज अदा करते अकीदतमंद।

मुस्लिम समाज के पवित्र माह रमजान के दूसरे ही दिन शुक्रवार होने से अकीदतमंदों में खुशी रही। अल्लाह के बंदों ने मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अदा की। अल्लाह से अमन-चैन की दुआ की।

रमजान का पहला जुम्मा होने से मुस्लिम समाजबंधुओं ने सुबह सेहरी के बाद से जुम्मे की नमाज को लेकर तैयारी शुरू कर दी। मोमीन नए कपड़े पहन कर इत्र लगाकर नमाज का समय होने से पहले मस्जिदों में पहुंचे। ईदगाह में मौलाना दानिश कफिल, मुस्लिम मुसाफिर खाना में मौलाना अब्दुल सत्तार कादरी, सिंधियाें की मस्जिद में मौलाना बशीर अहमद, फातमा मस्जिद में मौलाना इदरीस रजा सहित अन्य मस्जिदों में पेश इमामों ने जुम्मे की नमाज अदा करवाई। प्रवक्ता शकील अहमद नागौरी ने बताया कि नमाज अदा करने के बाद मोमिनों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।