2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां सजेगा लालबाग के ‘बादशाह’ का दरबार

-गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां शुरू Preparations for Ganesh Chaturthi : -शहर में इस बार पीओपी के स्थान पर मिट्टी की मूर्तियों का क्रेज

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Ramesh Sharma

Aug 27, 2019

यहां सजेगा लालबाग के ‘बादशाह’ का दरबार

यहां सजेगा लालबाग के ‘बादशाह’ का दरबार

पाली। Preparations for Ganesh Chaturthi in pali : महाराष्ट्र के मुम्बई के लालबाग के बादशाह [ King of lalbagh ] का दरबार गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक पाली में लगेगा। इस बार शहर में पीओपी की प्रतिमाओं के स्थान पर मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग अधिक है। जिनके विसर्जन के बाद पाली गंदा नहीं हो और मिट्टी व प्राकृतिक रंग जल्द पानी में घुल जाए।

इसी तर्ज पर शहर के हृदय स्थल बड़ी ब्रह्मपुरी में महाराष्ट्र के लाल बाग से लाई गजानन की प्रतिमा को स्थापित कर पूजन व आरती की जाएगी। बड़ी ब्रह्मपुरी नवयुवक मण्डल के हेमंत ओझा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ख्याल में रखकर पीओपी की प्रतिमा स्थापित नहीं करने का निर्णय किया गया था। इसके बाद प्राकृतिक रंगों से सजी मिट्टी की प्रतिमा लाई गई।

नागा बाबा बगेची में उमड़ेंगे श्रद्धालु
गणेश चतुर्थी पर दो सितम्बर को सिद्ध पीठ वल्लाल गणेश के दरबार में गजानन का पूजन किया जाएगा। गजानन की सुबह मंगला आरती के बाद महंत नारायणगिरी, मुख्य कार्रवारी महंत सुरेश गिरी के सान्निध्य में मंगला आरती के बाद गजानन, महादेव और माता अम्बे का अभिषेक किया जाएगा।

मंदिर में सुबह 8 बजे से हवन किया जाएगा। जिसकी पूर्णाहुति दोपहर एक बजे होगी। मंदिर के शिखर पर दोपहर बारह बजे जयकारों के साथ ध्वजा चढ़ाई जाएगी। मंदिर में रात को महिला सत्संग मण्डल की ओर से भजन गाकर शिव पुत्र की आराधना की जाएगी।