25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : नागरिकता संशोधन कानून : भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष भूतड़ा बोले – गुमराह करने में जुटा विपक्ष

-पाली जिले के तखतगढ़ में जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jan 13, 2020

VIDEO : नागरिकता संशोधन कानून : भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष भूतड़ा बोले - गुमराह करने में जुटा विपक्ष

VIDEO : नागरिकता संशोधन कानून : भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष भूतड़ा बोले - गुमराह करने में जुटा विपक्ष

पाली/पावा। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी [ Prime Minister Narendra Modi ] की सरकार ने जो नागरिकता संशोधन विधेयक [ Citizenship Amendment Bill ] पारित किया है, विपक्ष आमजन को इस बारे में गुमराह कर रहा है। जबकि ये देश में निवासरत लोगों के लिए फायदेमंद है। वे सोमवार को समीपवर्ती तखतगढ़ कस्बे के संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित एक निजी भवन में तखतगढ़ भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में आयोजित नागरिकता संशोधन कानून की जनजागृति के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस कानून से उत्पीडि़त समुदायों के विशिष्ट वर्ग को लाभ मिलेगा। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है। इस मौके पर सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस की सरकार ने एक वर्ष में प्रदेश को विकास की दिशा में पीेछे धकेल दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जब दिल्ली जाते हैं तो आपस में इस चिंता में जीते हैं कि कौन कुर्सी को नुकसान पहुंचा दे। इस मौके पर नागौर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिवास चौधरी ने कहा कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर मोदी सरकार ने बाधाओं पर विजय हासिल की है। पाली दुग्ध डेयरी के अध्यक्ष प्रतापसिंह बिठिया ने कहा कि पार्टी की नीति ही देश के लिए सुखद परिणाम लाती है।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. चंदन गांधी, मंडल अध्यक्ष मनोज नामा, पालिकाध्यक्ष रंजनाकुमारी, उपाध्यक्ष कांतिलाल कुमावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष उम्मेद सोलंकी, ललित रांकावत, देवाराम चौधरी, गणपत सोमपुरा, चमन देवासी, गोविंद सोनी, पार्षद शेषमल, यशपाल रावल, रणजीत सुथार, छगनलाल घांची, रती कुमावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पूर्व तखतगढ़ पहुंचे भूतड़ा एवं चौधरी सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

कानून के पक्ष में किए हस्ताक्षर
इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष भूतड़ा ने नागरिकता संशोधन कानून के लागू करने में हस्ताक्षर अभियान के शुरू करने में अपने हस्ताक्षर कर शुभारंभ किया। इसके बाद अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी हस्ताक्षर किए।

पत्रकार वार्ता : संविधान के आर्टीकल 14 के उल्लंघन के आरोप को विपक्ष प्रमाणित करें विपक्ष : भूतड़ा
सुमेरपुर/पावा। भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने कहा कि विपक्ष ने हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून पारित करने में संविधान के आर्टीकल 14 के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इन आरोपों को वे प्रमाणित तो करे।

एक कार्यक्रम को लेकर तखतगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में उन्होने कहा कि भाजपा हमेशा विकास के मुद्दे पर विजयी होती रही है। पहली बार भाजपा को देश में जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया है। इसके चलते कश्मीर में धारा 370 हटाई गई। अयोध्या के राम मंदिर का फैसला मिला है। अब नागरिकता कानून में समय सीमा घटाकर 5वर्ष कर संशोधन किया है। ऐसे में विभिन्न धर्मो के लोगों को नागरिक होने का फायदा मिलेगा। देश के पूर्ववर्ती राज्यों में नागरिकता संशोधन काननू लागू नही करने के सवाल पर वे बोले-वे राज्य अभी पिछड़े हुए है। विकसित की श्रेणी में आने के बाद वहां भी लागू होगा। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे के संगठन में प्रत्यक्ष रुप में हिस्सा नही लेने के सवाल पर उन्होने कहा कि प्रदेश में वसुंधरा राजे के बीच कोई भी गतिरोध नही है।