बीती देर रात पाली शहर में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। इसके बाद शनिवार सुबह से हवा में नमी देखने को मिली। दोपहर में तेज धूप के कारण पड़ी गर्मी से लोग परेशान दिखे। शाम 5.30 बजे बाद से आसमान में बादलों के छाने के साथ तेज हवा का दौर शुरू हो गया। इसके बाद बारिश चली। जो आधे घंटे तक तेज हवा के साथ जारी रही। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों ने भी गर्मी से राहत महसूस की।