16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

Rajasthan Farmers Festival: राजस्थान के पशुपालकों के खातों में आए 175 करोड़

राजस्थान किसान महोत्सव

Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Jun 16, 2023

Rajasthan Farmers Festival: राजस्थान किसान महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर से किसान महोत्सव में किसानों को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया। उन्होंने लंपी बीमारी के कारण मरने वाली गायों का मुआवजा किसानों के खातों में एक क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित किया। प्रदेश की लंपी से मरने वाली 41 हजार पशुपालकों की दुधारू गायों के लिए 175 करोड़ रुपए की राशि किसानों के खातों में पहुंची। पाली में यह आयोजन रोटरी क्लब भवन में आयोजित किया गया। जिसमे कांग्रेस नेता केवलचंद गुलेच्छा, महावीरसिंह सुकरलाई, अजीज दर्द के साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।