4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : शहरवासियों की पंसद बना हस्तशिल्प उत्सव मेला, मौज-मस्ती के साथ कर रहे हैं खरीदारी

-पाली शहर के बांगड़ स्कूल मैदान में चल रहा राजस्थान पत्रिका हस्तशिल्प उत्सव मेला Rajasthan Patrika Handicraft Festival Fair in Pali :- 22 दिसम्बर तक आयोजित होगा मेला

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Dec 19, 2019

VIDEO : शहरवासियों की पंसद बना हस्तशिल्प उत्सव मेला, मौज-मस्ती के साथ कर रहे हैं खरीदारी

VIDEO : शहरवासियों की पंसद बना हस्तशिल्प उत्सव मेला, मौज-मस्ती के साथ कर रहे हैं खरीदारी

पाली।Rajasthan Patrika Handicraft Festival Fair in Pali : शहर के बांगड़ स्कूल मैदान [ Bangar School Ground ] में आयोजित राजस्थान पत्रिका हस्तशिल्प उत्सव मेला शहरवासियों की पंसद बना हुआ है। रोजाना बड़ी संख्या में शहरवासी मेले में खरीदारी के लिए पहुंच रहे है। शहरवासी खरीदारी संग व्यंजनों का स्वाद चख रहे हैं तो बच्चों के संग झूला झूलने का आनंद भी ले रहे है। यह मेला 22 दिसम्बर तक आयोजित होगा।

मेले में गुरुवार को खरीदारों की भीड़ रही। मेेले में हर कोई अपनी पसंद का सामान खरीदते नजर आया। कोई बच्चों के लिए कपड़े तो कोई कीचन वेयर का सामान खरीद रहे थे। पुरुषों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की। युवा अपने लिए लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े, स्प्रे, शूज आदि खरीदते दिखे।

पत्रिका मेले में देश भर के प्रमुख उत्पाद इस बार बिक्री के लिए आए है। मेले में एक ही छत के नीचे शहरवासियों को वाजिब दाम पर प्रसिद्ध उत्पाद खरीदने को मिल रहे है। 22 दिसम्बर तक चलते वाले इस मेले को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।