5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में गौरव यात्रा पर पथराव के बाद सतर्क हुई “BJP”, पाली में यात्रा पहुंचने से पहले उठाया ये कदम…

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

पाली

image

rohit sharma

Aug 27, 2018

cm raje

cm raje

पाली ।

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से निकाली जा रही राजस्थान गौरव यात्रा में व्यवधान के बाद अब सरकार पूरी तरह से चौकन्नी हो गई है। जोधपुर के ओसियां व पीपाड़ में मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा पर हुए पथराव व काले झंडे दिखाने की घटना के बाद सरकार अब सर्तक हो गई है। बीजेपी की गौरव यात्रा में आगे के सफर में कोई व्यवधान न हो इसके लिए पुलिस विभाग पहले से ही पुख्ता इंतजाम करने में जुट गया है।

सोमवार को पाली जिले के सोजत क्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक (स्पेशल) एनआरके रेड्डी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर हैलीपेड, सभा स्थल व अन्य कानून व्यवस्था का जायजा लिया। रेड्डी ने जिले का जायजा लेने के बाद यहां के पुलिस अधिकारियों को गौरव यात्रा में आगे किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

यात्रा पर पथराव से सतर्क हुई सरकार -

मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा पर ओसियां व पीपाड़ में हुए पथराव व काले झंडे दिखाने की घटना के बाद सरकार अब सर्तक हो गई है। सरकार ने गौरव यात्रा के दौरान आगे किसी भी तरह की बाधा और इस तरह की घटना को देखते हुए सतर्कता बरती है। इसी सतर्कता के चलते सोमवार को पाली जिले के सोजत क्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक एनआरके रेड्डी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर हैलीपेड, सभा स्थल व अन्य कानून व्यवस्था का जायजा लेते हुए यहां के पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

आपको बता दें कि 29 अगस्त को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा पाली के सोजत पहुंचनी है। ऐसे में ओसियां व पीपाड़ में यात्रा के दौरान हुए पथराव व काले झंडे दिखाने की घटना के बाद अब सरकार सर्तक हो गई है। इसी को लेकर सोमवार को सोजत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारीयों की बैठक का दौर भी चला। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक (स्पेशल) रेड्डी व पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने पुलिस के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए सर्तक रहने के को कहा है। इस दौरान रेड्डी ने हैलीपेड, सभा स्थल व कानून व्यवस्था का जायजा भी लिया।