
डिस्ट्रिक्ट क्लब चुनाव 2021 : राजेन्द्र सुराणा बने सचिव, देर रात क्लब के सदस्यों के परिणाम भी जारी
पाली। डिस्ट्रिक्ट क्लब सचिव व 17 सदस्यों के लिए रविवार को मतदान हुआ। इस चुनाव में कई दिग्गजों ने मैदान में अपना भाग्य आजमाया। सचिव पद के लिए राजेन्द्र सुराणा व पूनित मुथा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें 660 मतों के साथ राजेन्द्र सुराणा सचिव निर्वाचित हुए। उनका माला व गुलाल से स्वागत किया गया। उनके सामने पूनित मुथा को 563 मत मिले। सुराणा पूर्व में क्लब सदस्य भी रहे हैं। सदस्यों के लिए चुनाव लड़ रहे 6 उम्मीदवार दोबारा भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हुआ। इस दौरान एकबारगी मतदान के लिए दरवाजा बंद करने से हंगामा हुआ, लेकिन पुलिस ने मामला शांत करवाया।
देर रात तक मतों की गिनती, सदस्यों में उत्साह
सुबह मतदान के दौरान विधायक ज्ञानचंद पारख, राकेश भाटी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा पहुंचे। क्लब के अभी 2078 सदस्य हैं। जिनमें से 1628 जनों को वोट का अधिकार दिया गया। इसका कारण है कई सदस्यों की क्लब फीस बकाया हैं। क्लब सदस्य सचिव पद के लिए 1 व कार्यकारिणी सदस्य के लिए अधिकतम 10 वोट किए जा सकते थे। देर रात तक सदस्यों की मतगणना जारी थी।
यह बने क्लब सदस्य (डायरेक्टर)
- राजेश पाटनेचा - 675 वोट
- राजेन्द्र कवाड़ 605 वोट
- मूलचंद संकलेचा 594 वोट
- अजय मेहता 518 वोट
- अमित गेमावत 859 वोट
- मुकेश नाहर 682 वोट
- सुनिल वडेरा 611 वोट
- नितिन चौपड़ा 599 वोट
- चंद्रप्रकाश बिसावा 548 वोट
- प्रदीप सांड 791 वोट
इनको मिले इतने मत
- सुमित कवाड - 518 वोट
- गौरव मरलेचा 476 वोट
- धर्मेन्द्रसिंह - 469 वोट
- विशाल जैन - 387 वोट
- प्रदीप जैन - 386 वोट
- निखिल बाफना - 262 वोट
- रंजीत छाजेड़ - 175 वोट
Published on:
11 Oct 2021 07:43 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
