11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की रश्मी सिंह बनीं पाली की जिला प्रमुख

पंचायत समितियों के प्रधानों की ये गणितभाजपा-08कांग्रेस-01निर्दलीय-01

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Dec 10, 2020

भाजपा की रश्मी सिंह बनीं पाली की जिला प्रमुख

भाजपा की रश्मी सिंह बनीं पाली की जिला प्रमुख

पाली। जिला प्रमुख पद पर काबिज होने में भाजपा फिर कामयाब रही। रोहट की पूर्व प्रधान रश्मीसिंह अब जिले में पंचायतराज की मुखिया होंगी। जिला परिषद में गुरुवार को जिला प्रमुख पद के लिए हुए चुनावों में रश्मीसिंह ने भारी बहुमत से जीत दर्ज कराई।

कुल 33 मतों में से उन्हें 30 वोट प्राप्त हुए। जबकि कांग्रेस की कैलाश देवी को दो वोट मिले। कांग्रेस का एक सदस्य मतदान में शामिल नहीं हुआ। जिले की आठ पंचायत समितियों में भी भाजपा के प्रधान बने हैं। जबकि कांग्रेस ने एकमात्र रोहट पंचायत समिति पर काबिज होकर अपनी लाज बचाई। वहीं, मारवाड़ जंक्शन में भाजपा को बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा। यहां भाजपा का उम्मीदवार हार गया, जबकि निर्दलीय ने बाजी मारी। मारवाड़ जंक्शन में भाजपा के निर्वाचित सदस्य भी निर्दलीय के खेमे में चले गए। जिले में भाजपा का परचम लहराने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

जिला प्रमुख पद के लिए सुबह जिला परिषद कार्यालय में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा प्रत्याशी रश्मीसिंह ने चुनाव प्रभारी बाबूसिंह राठौड़ व सांसद पीपी चौधरी के साथ आकर नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस की कैलाशदेवी भी नामांकन दाखिल करने पहुंची। दोपहर तीन बजे बाद भाजपा के निर्वाचित सदस्य एक समूह में मतदान के लिए आए। चुनाव प्रभारी बाबूसिंह, सांसद पीपी चौधरी, संगठन प्रभारी रविन्द्रसिंह बालावत ने एक-एक सदस्य को कड़ी निगरानी में बस से उतारकर जिला परिषद स्थित मतदान स्थल तक पहुंचाया। मतदान के बाद निर्वाचित सदस्य एक-एक कर लौट गए। मतगणना के बाद परिणाम जारी किया गया, जिसमें रश्मी विजयी घोषित हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप ने नवनिर्वाचित जिला प्रमुख को पद एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई।

ये बने प्रधान
रोहट - सुनीताकंवर राजपुरोहित, कांग्रेस
पाली- मोइनीदेवी, भाजपा
बाली - पानरी देवी, भाजपा
मारवाड़ जंक्शन - मंगलाराम देवासी, निर्दलीय
देसूरी-संगीता राजपुरोहित, भाजपा
रानी-श्यामकंवर, भाजपा
रायपुर-कमला चौहान, भाजपा
सोजत-धोबली देवी, भाजपा
सुमेरपुर-उर्मिलाकंवर, भाजपा
जैतारण-मेघाराम बावरी, भाजपा

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग