26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला दिवस पर सम्मान, दूसरी तरफ महिलाओं की हत्या, बलात्कार व लूट

महिला दिवस पर हुए पाली में महिला अपराध से दहशत जोजावर में दिनभर उलझी रही पुलिस

2 min read
Google source verification
महिला दिवस पर सम्मान, दूसरी तरफ महिलाओं की हत्या, बलात्कार व लूट

बलात्कार की घटना के विरोध में दिनभर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

पाली/सोजत/धनला. महिला दिवस [ Women's Day, ]पर एक ओर दिनभर जिले भर में महिलाओं का सम्मान, पूजा व उनके गुणगान किए गए, वहीं दूसरी ओर महिलाओं के साथ हत्या, लूट व बलात्कार की वारदातों ने झंकझोर दिया, हर कोई इससे हैरान है। मारवाड़ जंक्शन के कराड़ी गांव में महिला से लूट कर पैर काटने व उसकी हत्या की वारदात से हर कोई स्तब्ध है। यह जख्म भरे ही नहीं कि सिरियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्ष की बालिका से बलात्कार की वारदात हो गई। महिला दिवस पर जैतारण के निम्बोल गांव में वृद्धा के साथ लूट हो गई। मारवाड़ जंक्शन के ही निकट बुधवार को वृद्धा के जेवरात काटकर लुटेरे ले भागे। यह मामला विधानसभा में भी गूंजा। जिले में इस तरह के अपराध से पुलिस की कार्यक्षमता पर सवाल उठ रहे हैं।

देरी से पहुंचे पुलिस अधिकारी, भडक़े ग्रामीण
सिरियारी क्षेत्र के जोजावर गांव में बलात्कार की घटना के विरोध में दिनभर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन, रैली, घेराव चलता रहा। दोपहर तीन बजे महिला सैल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोमाराम मुख्य बाजार धरना स्थल पहुंचे, इससे लोग भडक़ गए, उनकी देरी से पहुंचने से ग्रामीाों ने आक्रोश जताया। उनके द्वारा संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिलने से लोग आक्रोशित हो गए। सरपंच पिंकी जैन और मारवाड़ जक्ंशन उप प्रधान मंगलाराम देवासी के नेतृत्व में मुख्य बाजार से आक्रोश रैली के साथ जोजावर पुलिस चौकी के सामने गए तथा धरने पर बैठ गए।

ये पहुंचे धरना स्थल
घटना के विरोध में धरना स्थल पर मारवाड़ जक्ंशन प्रधान मंगलाराम देवासी, जोजावर सरपंच पति राकेश जैन, सरपंच पिंकी जैन, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शिवलाल रावल, भगोड़ा सरपंच भंवरसिंह रावत, हिरासिंह सोढा का ढाणा, पूर्व वार्डपंच ओगडराम देवासी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष घीसूलाल जैन, उपाध्यक्ष जोधाराम देवासी, गुलाबसिंह राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष मीना देवड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं धरना स्थल पहुंचे।

छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन
बालिका विद्यालय की समस्त छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं दुष्कर्म पीडि़ता को न्याय दिलाने तथा आरोपी को नामजद कर गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।