8 जुलाई 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Pali Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड हेड मास्टर को तेज रफ्तार बस ने कुचला, दर्दनाक मौत

सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंपा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पाली

Rakesh Mishra

Jun 24, 2025

road accident
मृतक मंगल सिंह। फोटो- पत्रिका

राजस्थान के पाली के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के पिलोवनी गांव के रोहिणी माता मंदिर के निकट तेज रफ्तार निजी बस चालक ने मॉर्निंग वॉक करते एक सेवानिवृत्त शिक्षक को चपेट में ले लिया। परिजन गंभीर हालत में उन्हें बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि पिलोवनी निवासी मंगल सिंह (75) जो सेवानिवृत्त हेड मास्टर थे। वे हमेशा की तरह सुबह करीब 6 बजे मॉर्निंग वॉक करने घर से निकले थे। गांव के रोहिणी माता मंदिर के निकट तेज रफ्तार से आ रहे निजी बस चालक ने उन्हें कुचल दिया।

गंभीर रूप से हुए थे घायल

हादसे में वो गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंपा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह वीडियो भी देखें

सड़क हादसे में महिला की मौत

वहीं झूठा गांव के पास सड़क हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार खारिया नींव तहसील सोजत निवासी कुकी देवी (60) अपने पुत्र पारस के साथ बाइक पर सवार होकर ग्राम झूठा से किसी रिश्तेदार से मिलकर अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कुकी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र पारस गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रायपुर थाने के हैड कांस्टेबल मल्ला राम मौके पर पहुंचे। घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया। वहीं, मृतका के शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया। मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- पीहर पक्ष व समाजबंधु बोले : खुशबू को दिलाया जाए न्याय, उसकी की गई हत्या