
Book fair: इस जगह आकर विद्यार्थी व शहरवासियों को मिला नया अनुभव
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन व शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित साहित्य संगम व पुस्तक मेले में विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े। विद्यार्थियों ने विज्ञान के रोचक तथ्यों को गतिविधियों को जाना। प्रायोगिक रूप से विज्ञान के बारे में जानकारी प्राप्त की। गणित के कोने में पहेलियों को सुलझाया। संवैधानिक मूल्यों को समझते हुए डॉ. अंबेडकर, स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। मेले में पपेट शो आकर्षण का केन्द्र रहा। मेले के दौरान विद्यार्थियों व शहरवासियों ने सेल्फी कॉर्नर में सेल्फी लेकर यादों को संजोया। विद्यार्थियों ने पुस्तकों से कहानियां पढ़कर भी एक-दूसरे को सुनाई। इसके साथ ही अन्य कई कार्यक्रम हुए। जिनसे विद्यार्थियाें का ज्ञान बढ़ाने का प्रयास किया गया।
आज ये होंगे कार्यक्रम
हाउसिंग बोर्ड स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित मेले में सुबह 11 बजे से शिक्षक परिचर्चा होगी। जिसमे शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में किए नवाचारों और शिक्षण को रोचक बनाने के बारे में विचार रखेंगे। वहीं अपराह्न 4 बजे से शहर के स्नातकोत्तर व महाविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से नाट्य मंचन किया जाएगा। ओपन माइक इवेंट के माध्यम से शहर के युवा साहित्यकार, लेखक, गीतकार रचनाएं पेश करेंगे।
Published on:
03 Mar 2024 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
