17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unique Love Story: यहां दो लड़कियों को एक-दूसरे से हुआ प्यार, शादी करने के लिए थाने पहुंची

दोनों युवतियों ने एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में किया है स्वीकार, दोनों समलैंगिक विवाह के लिए राजी है

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jun 17, 2024

Samlaingik Vivah : यहां दो लड़कियों को एक-दूसरे से हुआ प्यार, शादी करने के लिए थाने पहुंची

राजस्थान के पाली जिले के जैतपुर थाने में रविवार को जैतपुर पुलिस के समक्ष एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। दो लड़कियों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों युवतियाें ने जैतपुर पुलिस के समक्ष पहुंच समलैंगिक विवाह करने के लिए प्रार्थना पत्र पेश किया व समलैंगिक विवाह करने की अनुमति मांगी। पुलिस ने समझाइश की लेकिन, युवतियां मानने को तैयार ही नहीं हुई। इस पर पुलिस ने दोनों युवतियों को पाली सखी सेंटर भेजा।

थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की दो युवतियां रविवार को थाने पहुंचकर पुलिस के समक्ष प्रार्थना पेश कर बताया कि दोनों युवतियां आपस में विवाह करना चाहती है। दोनों ने एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है। दोनों युवतियां समलैंगिक विवाह के लिए राजी है। काफी समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर पुलिस ने दोनों युवतियों को सखी सेंटर पाली समझाइश के लिए भेजा। जहां दोनों युवतियों से समझाइश का प्रयास किया गया।

अक्सर घंटों साथ रहती थी दोनों लड़की

जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दो लड़कियों के बीच दोस्ती थी। 20 साल की लड़की अक्सर अपने पड़ोस में रहने वाली 25 साल की सहेली के घर पर जाती रहती थी। घरवालों की मानें तो दो कई घंटे तक साथ में रहती थी। इसी बीच दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन, घरवालों को भनक तक नहीं लगी। लेकिन, अब दोनों के परिजन परेशानी में आ गए है।