
जयपुर में शिवगंज पुलिस की कार्रवाई, पकड़ा गया संभाग का टॉप 10 का अपराधी
शिवगंज पुलिस ने संभाग के टॉप 10 अपराधियों में शामिल आरोपी राजीव मीना उर्फ राजू मीणा को जयपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जिले की पुलिस पिछले एक साल से प्रयासरत थी। उसके खिलाफ भरतपुर, दौसा, पाली, बाड़मेर, सिरोही, जयपुर व गुजरात में दो दर्जन से अधिक प्रकरण है। एएसपी बृजेश सोनी ने बताया कि जिले के मोस्टवांटेड अपराधियों में आरोपी राजीव मीणा उर्फ राजू उर्फ राजवीर पुत्र शिवनारायण मीणा निवासी ईटामड़ा थाना मुसायर जिला भरतपुर को एनआरआई द्वारकापुरी सर्कल जयपुर से शिवगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी राजीव आले दर्जे का मोटरसाइकिल चोर व सम्पति संबंधी अपराध करने का आदतन अपराधी है। आरोपी जोधपुर रेंज का रेंज स्तरीय टॉप.10 वांछित अपराधियों में शामिल है तथा 5 हजार का इनामी है।
मोटरसाइकिल चोरी व अन्य मामलों में था वांछित
पुलिस निरीक्षक अचलदान ने बताया कि 22 जून 2022 को शिवगंज के रूपबाग कॉलोनी निवासी राहुल सोनी पुत्र गणपतलाल सोनी ने थाने में अपनी बुलेट चोरी होने, 10 जुलाई को सुभाष नगर शिवगंज निवासी अंकित कुमार जैन पुत्र पुखराज जैन ने मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने नगला धरसोनी थाना लखनपुर जिला भरतपुर निवासी विष्णु कुमार पुत्र समुन्द्रसिंह जाटव, नगला धरसोनी थाना लखनपुर जिला भरतपुर निवासी मानवीरसिंह पुत्र बलवीरसिंह जाटव एवं करसो थाना बयाना जिला भरतपुर निवासी कप्तानसिंह पुत्र ओमप्रकाश जाटव को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने चुराई दोनों मोटरसाइकिल को अभियुक्त इलियास पुत्र निजामद्दीन निवासी सुभाष कॉलोनी खींचन थाना फलोदी जिला जोधपुर से बरामद किया था। इन दोनों प्रकरणों में वांछित आरोपी राजीव मीणा जो मुख्य आरोपी था वह फरार था।
दो दर्जन से अधिक दर्ज है मामले
आरोपी राजीव के खिलाफ इनके अलावा कोतवाली सिरोही के नकबजनी चोरी के पांच्, सरूपगंज में लूट का एक, ज्योतिनगर जयपुर दक्षिण थाना क्षेत्र में अपहरण सहित फिरौती का एक, डीसा शहर उत्तर गुजरात के लूट के 11 प्रकरण में वांछित था। उसके विरुद्ध पुलिस थाना दौसा सदर व पुलिस थाना बाली में स्थायी वारंट जारी हो रखा था। वारदात करते ही फरार
पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर होने से वह राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर पहचान छुपाकर रह रहा था। महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज की ओर से उसे रेंज स्तरीय टॉप 10 अपराधियों की सूची में चिन्हित किया था तथा पुलिस अधीक्षक सिरोही की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार का ईनाम भी घोषित था।
कांस्टेबल विरेन्द्रसिंह का रहा विशेष सहयोग
उक्त वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कांस्टेबल वीरेन्द्रसिंह ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर कई कॉल डिटेल का विश्लेषण किया व जानकारी के लिए विभिन्न बैंक, यूपीआई ट्रांजेक्शन, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ई.मेल प्लेटफॉर्म, सरकारी योजनाओं के अंतर्गत नामकरण व विभिन्न टैक्सी सेवा प्रदाता कम्पनियों से जानकारी ली। एक वर्ष तक कड़ी मेहनत के पश्चात आरोपी की जानकारी मिलने पर थाना शिवगंज से एएसआई विक्रमसिंह, वीरेन्द्रसिंह व राजेन्द्रसिंह ने उसे 5 जून को जयपुर से गिरफ्तार किया।
Published on:
07 Jun 2023 10:58 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
