19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Watch Video : यहां महादेव व शीतला माता का गूंजा जयकारा, निकाली कलश यात्रा

पाली शहर के जवाहर नगर में सिद्धेश्वर महादेव व शीतला माता मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रद्धालुओं ने संतों की निश्रा में किया पूजन

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Apr 13, 2024

Watch Video : यहां महादेव व शीतला माता का गूंजा जयकारा, निकाली कलश यात्रा

पाली के जवाहर नगर में सिद्धेश्वर महादेव व शीतला माता मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकाली शोभायात्रा।

पाली शहर के जवाहर नगर में सिद्धेश्वर महादेव व शीतला माता मंदिरों के प्राण-प्रतिष्ठा के पहले दिन शनिवार को भोलेनाथ व शीतला माता का जयकारा गूंजा। कलश यात्रा से शहर का वातावरण आस्था के रंग में रंग गया। श्रद्धालुओं ने भगवान का पूजन कर मंगल कामना की।

तीन दिवसीय महोत्सव के तहत सुबह बैण्ड बाजों की मधुर धुन, ढोल की थाप, थाली की झनकार और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ कलश यात्रा निकाली। जिसमें महादेव की ध्वजा लेकर घोड़े पर सवार श्रद्धालु भजन गाते चले। कलश यात्रा में शीतला माता की ध्वजा लेकर लाभार्थी घोड़े पर बैठे। कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जवाहर नगर स्थित मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई।

संतों से लिया आशीर्वाद
अध्यक्ष शांतिलाल चौपड़ा ने बताया कि शोभायात्रा में खरन्टिया मठ समदड़ी के महंत किशन भारती, ब्रह्मधाम आसोतरा के संत डॉ. ध्यानाराम से कलश यात्रा के दौरान शहरवासियों ने आशीर्वाद लिया। कलश यात्रा का शहर में जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

रथ में विराजमान की प्रतिमाएं
कलश यात्रा में प्रतिमाओं को रथ में विराजमान किया। जिनके नगरवासियों ने दर्शन किए। सचिव गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शिव परिवार, शीतला माता, हनुमान, गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को नगर परिक्रमा करवाई गई।

लाभार्थियाें को बैठाया बग्गियों में
कलश यात्रा में 31 रथों में लाभार्थी परिवार के सदस्यों को बैठाया। भक्तों ने नृत्य कर प्रभु को रिझाने का जतन किया। आयोजन से जड़े राजू तिवारी ने बताया कि कलश यात्रा में पुसाराम राजपुरोहित, रतनाराम जाट, काशीराम कुमावत, खीमाराम सैन, श्रवण जाट, सम्पतराज मेवाडा, पार्षद फुली देवी, बलवन्त पटेल, संकल्प सरैया, जसवन्तराज चौपड़ा, रामेश्वर गोदारा, मंगलाराम खौड़, हरीश मेवाडा आदि शामिल रहे।

भजन संध्या रविवार को
महोत्सव में रविवार रात भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें श्याम पालीवाल सहित अन्य कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। लक्की शालू तिलक धारी एण्ड पार्टी दिल्ली प्रस्तुति देंगे। प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा 15 अप्रेल को की जाएगी।