27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : सख्ती : कोरोना से जंग जीतने को सुनसान हो गया शहर

-वीकेंड कर्फ्यू के दूसरे दिन शहर में चहल-पहल रही कम-बाजार और सूरजपोल चौराहे पर पसरा रहा सन्नाटा

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Apr 26, 2021

VIDEO : सख्ती : कोरोना से जंग जीतने को सुनसान हो गया शहर

VIDEO : सख्ती : कोरोना से जंग जीतने को सुनसान हो गया शहर

पाली। कोरोना से जंग लड़ने के लिए यूं तो शहरवासी व ग्रामीण लापरवाही बरत रहे है, लेकिन वीकेंड कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को शहर में सख्ती रही। दुकानें समय पर बंद हो गई। वहीं सडक़ों पर भी इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आए। जबकि पिछले वीकेंड कफ्र्यू और उसके बाद जन अनुशासन पखवाड़े में ऐसा नहीं हो सका था। पुलिस भी इस बार कुछ अधिक सख्त दिखी। चौराहों पर आने वालों को वापस घर भेजा।

वीकेंड कर्फ्यू में सुबह लोग किराणे और सब्जी आदि लेने निकले, लेकिन दुकानों के बंद होने का समय होने से पहले ही घरों को लौट गए। इसके बाद चिकित्सा या अति आवश्यक सेवा के लिए लोग घरों के बाहर आए। हालांकि ठेले पर फल विक्रेताओं को पूरे दिन फल नहीं बेचने थे। इसके बावजूद पानी दरवाजा, मंडिया रोड, मिल गेट क्षेत्र, सूरजपोल की गलियों में ठेले वाले बैठे रहे।

बाजार एकदम सुनसान
शहर के बाइसी बाजार, सर्राफा बाजार, धानमण्डी, घी का झण्डा, सोमनाथ-सूरजपोल मार्ग, पुराना बस स्टैण्ड, जर्दा बाजार आदि में जन अनुशासन पखवाड़े में भी सुबह के समय भीड़ उमड़ रही थी। उसकी जगह रविवार को लोगों की आवाजाही कम रही। दुकानें बंद होने के बाद तो बाजार में सन्नाटा पसर गया। वे दुकानदार भी नहीं आए जो चोरी-छिपे अब तक सामान बेच रहे थे।

पेट्रोल पम्प बंद
कई लोगों ने पेट्रोल पम्प बंद होने को लेकर ध्यान नहीं दिया और घरों से वाहन लेकर निकले। सूरजपोल पहुंचने पर पुलिसकर्मी के रोकने पर पेट्रोल पम्प जाने का बहाना भी बनाया, लेकिन जब पुलिसकर्मी ने पेट्रोल पम्प बंद होने हवाला दिया तो वापस घरों की तरफ लौटे।

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग