
पाली के गांधी मूर्ति सर्किल के निकट कांग्रेस का मौन सत्याग्रह।
Silent Satyagraha of Congress : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हुए हमलों के विरोध में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देश पर पाली में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अज़ीज़ दर्द के नेतृत्व में गांधी मूर्ति सर्किल के निकट कांग्रेसजनों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मौन सत्याग्रह रखा। जिसमें कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हाथाें में तख्तियां लेकर बैठे पदाधिकारी
इस दौरान कोंग्रेसजन हम लड़ते रहेगें, न्याय का हक मिलने तक गांधी- हमलों ओर धमकियों से डरते नहीं, न्याय की जीत होगी, अन्याय की हार होगी सहित कई तख्तियां हाथों में लेकर बैठे थे।
ये रहे मौजूद
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अज़ीज़ दर्द, प्रदेश कांग्रेस सदस्य एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महावीरसिंह सुकरलाई, प्रदेश कांग्रेस सचिव डिपंल राठौड, ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, गिरधारीसिंह राजपुरोहित, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील चौधरी, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, वरिष्ठ नेता जब्बरसिंह राजपुरोहित, मेवाराम ओड, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, पार्षद एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद भंवर राव, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, धर्मेंद्र काला, पार्षद दिलीप ओड, आमीन अली रंगरेज़, राजेन्द्र मेघवाल, शहजाद शेख, मण्डल अध्यक्ष राजू सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कोंग्रेसजन मौजूद रहे।
Published on:
23 Jan 2024 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
