15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

socialvalue : इस शहर में मोबाइल प्याऊ करती है, हलक तर

socialvalue : शहर में संस्थाओं व समाजों की ओर से की जा रही सेवा

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Rajkamal Vyas

Jun 07, 2023

socialvalue : इस शहर में मोबाइल प्याऊ करती है, हलक तर

socialvalue : इस शहर में मोबाइल प्याऊ करती है, हलक तर

socialvalue : शहर में प्यासों को अब प्याऊ के पास जाने की आवश्कता नही है। बल्कि प्याऊ खुद प्यासों के हलक तर करने पहुंच रही है। दरअसल, शहर में गर्मी को देखते हुए संस्थाओं व समाजो की ओर से मोबाइल प्याऊ का संचालन किया जा रहा है, जो कि राहगीरों के लिए हर समय उपलब्ध रहती है। इसमें पानी के ठण्डे कैम्पर रखे होते हैं। इसके साथ ही एक व्यक्ति को भी जिम्मेदारी दी गई है, जो इसका संचालन करता है। इससे प्याऊ चलाने वाले व्यक्ति को रोजगार भी मिल जाता है।

पाली विकास एवं सेवा संघ
शहर के विभिन्न चौराहों पर सात मोबाइल प्याऊ का संचालन किया जा रहा है। ये धूप में राहगीरों की प्यास बुझा रही है। अध्यक्ष शिव प्रकाश शर्मा ने बताया कि मोबाइल प्याऊ का संचालन पुराना चुंगीनाका, नेहरू पार्क, पुराना बस स्टैंण्ड, पुरानी सब्जी मंडी रोड, कोर्ट चौराहा, रावण का चबूतरा व मंडिया रोड पर किया जा रहा है। इससे आमजन को राहत मिल रही है।

सिखवाल ब्राह्मण समाज
शहर में सिखवाल ब्राह्मण समाज व सिखवाल ब्राह्मण युवा सेवा समिति की ओर से जल ही जीवन है, मोबाइल प्याऊ का संचालन किया जा रहा है। सेवा समिति अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने बताया कि समाज की ओर से प्रथम बार मोबाइल प्याऊ का संचालन किया गया है। ये प्याऊ शहर के तिलक नगर, बालिया स्कूल, पुराना बस स्टैण्ड, रामलीला मैदान में संचालित हो रही है।

अग्रवाल यूथ फाउण्डेशन
इस गर्मी में फाउंडेशन की ओर से मोबाइल प्याऊ का संचालन किया जा रहा है। अध्यक्ष अंशुल गर्ग ने बताया कि पिछले दो महीनों से मोबाइल प्याऊ का संचालन किया जा रहा है। मोबाइल प्याऊ के लिए अलग से लौरी तैयार की गई है। इसमें पानी के ठण्डे कैम्पर की व्यवस्था करवाई गई है। शहर के मार्गो पर प्याऊ का संचालन किया जा रहा है।