पाली। शहर की बांडी नदी में प्रदूषित पानी बहाकर उसे दूषित कर दिया गया। उसका पानी जिले की सरहदों को भी लांघ गया। वायुमण्डल में दूषित वायु फैलाई जा रही है। इस दंश को मिटाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण मण्डल व प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई करने के बावजूद कुछ उद्यमी बाज नहीं आ रहे। उनके कारण पूरी कपड़ा इकाइयां बदनाम हो रही है। प्रदूषण फैलाने व नियमों की अवहेलना करने पर प्रदूषण नियंत्रण मण्डल की ओर से चंद दिनों पहले कुछ इकाइयों को नोटिस देने के साथ उनको बंद कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
नोटिस जारी किए
औद्योगिक क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वाली कुछ इकाइयों की संचालन सम्मति निरस्त की गई है। इकाइयों को बंद कराने के नोटिस जारी किए है।
राहुल शर्मा, आरओ, प्रदूषण नियंत्रण मंडल, पाली
………………………………………………….
नियम तोड़े तो की गई कार्रवाई
-मैसर्स धनलक्ष्मी मिल्स मंडिया रोड रोटेशन क्लोजर के दिन चालू पाई गई। मंडल मुख्यालय की ओर से 28 फरवरी को संचालन सम्मति निरस्त की गई। इकाई बंद कराने के लिए नोटिस जारी किया गया।
-मैसर्स मातेश्वर डाइंग पुनायता औद्योगिक क्षेत्र सीइटीपी की पाइप लाइन में अनुपचारित पानी छोड़ रही थी। स्ट्रीम बॉयलर में ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग किया जा रहा था। मंडल मुख्यालय की ओर से इकाई संचालन सम्मति निरस्त करने व इकाई बंद करने के लिए 28 फरवरी को नोटिस जारी किया गया।
-मैसर्स श्रेया इंडस्ट्रीज मंडिया रोड राज्य बोर्ड की पूर्व वैद्य सहमति के बिना चालू पाई गई। परिसर में एक बॉयलर व एक स्टेटर स्थापित था। स्ट्रीम बॉलयर में लकड़ी का उपयोग किया जा रहा था। मंडल मुख्यालय की ओर से इकाई बंद कराने के लिए 28 फरवरी को नोटिस जारी किया गया।
-मैसर्स शंकर टेक्सटाइल्स इंडस्ट्रीज औद्योगिक क्षेत्र फेज द्वितीय में एक प्रिंटिंग मशीन बिना मंडल की पूर्व सहमति के लगी मिली। मंडल मुख्यालय की ओर से संचालन सम्मति 28 फरवरी को निरस्त की गई। इकाई बंद कराने के लिए नोटिस जारी किया गया।
-मैसर्स कलावती फैब्रिक्स प्रा.लि. औद्योगिक क्षेत्र फेज द्वितीय की ओर से सीइटीपी पाइप लाइन में अनुपचारित पानी छोड़ा जा रहा था। स्ट्रीम बॉयलर में लकड़ी का उपयोग किया जा रहा था। मंडल मुख्यालय की ओर से संचालन सम्मति निरस्त करने व इकाई बंद करने के लिए 28 फरवरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
-मैसर्स सेलानी प्रिन्टस औद्योगिक क्षेत्र फेज द्वितीय में एक प्रिंटिग मशीन, एक डाइंग जिगर व एक हॉट वाटर वेसल बिना मंडल की पूर्व सहमति के लगे मिले। स्ट्रीम बॉयलर में लकड़ी का उपयोग किया जा रहा था। मंडल मुख्यालय की ओर से संचालन सम्मति 28 फरवरी को निरस्त की गई। इकाई बंद कराने के लिए नोटिस जारी किया गया।
-मैसर्स मास्टर माइकोन रीको पुनायता औद्योगिक क्षेत्र रोटेशन क्लोजर की दिन चालू पाई गई। स्ट्रीम बॉयलर में लकड़ी का उपयोग किया जा रहा था। मंडल मुख्यालय की ओर से संचालन सम्मति 8 मार्च को निरस्त की गई। इकाई बंद कराने के लिए नोटिस जारी किया गया।
-मैसर्स गांधी फेब टेक्स मंडिया रोड के बॉयलर/थरमोपेक में ईंधन के रूप में पेटकोक का उपयोग करते पाया गया। मंडल मुख्यालय की ओर से संचालन सम्मति 8 मार्च को निरस्त की गई। इकाई बंद कराने के लिए नोटिस जारी किया गया।