16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पापा के नक्शे-कदम पर चलकर तोड़ा समाज का मिथक

-पाली जिले के सोजतरोड थाना प्रभारी सीमा जाखड़ ने संभाल रखा है कानून व्यवस्था का जिम्मा

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 07, 2019

पापा के नक्शे-कदम पर चलकर तोड़ा समाज का मिथक

पापा के नक्शे-कदम पर चलकर तोड़ा समाज का मिथक

पाली। जोधपुर जिले के भोपालगढ़ के पास एक छोटे से गांव गरासनी की सीमा जाखड़ [ Seema Jakhar ] इन दिनों पाली जिले के सोजतरोड थाना प्रभारी [ Sojtarod Police Station Incharge ] का दायित्व संभाल रखा है। वैसे तो पुलिस [ Pali Police ] महकमा पुरुष प्रधान ही रहा है। लेकिन, पिछले कुछ सालों में महिला शक्ति ने अपनी प्रतिभा के बूते इस मिथक को तोड़ा है।

जब सीमा स्कूल जाती थी, तब अपने पिता भागीरथ राम को पुलिस को वर्दी में देखते आ रही थी। ऐसे में सीमा की एक ही ख्वाहिश रही कि वह पुलिस महकमे में अधिकारी बने। इनके पिता भागीरथ राम वर्तमान में जोधपुर में वायरलैस शाखा में कार्यरत है। उनकी भी ये ही इच्छा थी कि बेटी पुलिस महकमे में ही नाम कमाए। सीमा की स्कूली शिक्षा जोधपुर में ही पूरी हुई है। मां रामी जाखड़ के सपोर्ट से सीमा का एसआइ परीक्षा में चयन हो गया।

बकौल सीमा, ‘बैंक और विद्यालयों में नौकरी करने के बजाय अब बेटियों को चैलेंज स्वीकार करते हुए पुलिस महकमे को चुनना चाहिए। मेरे लिए तो अब पुलिस ही परिवार बन चुका है। चूंकि, महिलाएं समाज को नई दिशा दे सकती है, ऐसे में यूथ गल्र्स को भी पुलिस महकमे में अपना कॅरियर बनाना चाहिए।’

चुनौतीपूर्ण फील्ड में साबित की प्रतिभा
2014 के बैच की सीमा ने प्रशिक्षण और ट्रैनिंग पूरी करने के बाद पाली जिले को अपनी कर्म भूमि बनाया। सबसे पहले 2017 में सीमा को सांडेराव थाने में पोस्टिंग मिली। यहां रहते हुए जैन संत के अपहरण मामले का खुलासा किया तो एक महिला के ब्लाइंड मर्डर मामले का भी खुलासा किया। हाइवे लूट की वारदातों को भी खोलकर काबिलियत साबित की। बाद में फालना में थाना प्रभारी का पदभार संभाला। अब सोजतरोड में थाना प्रभारी का दायित्व संभाल रही है।