27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल में प्रधानचार्य ने ऐसा क्या किया जो छात्रा के परिजन भडक़ गए, जानिए पूरा मामला

-प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीण भडक़े, कमरे में किया बंद-ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस पहुंची
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 25 Oct 2018, 1:06 PM IST

tampering with school girl

स्कूल में प्रधानचार्य ने ऐसा क्या किया जो छात्रा के परिजन भडक़ गए, जानिए पूरा मामला

पाली/सोमेसर। रानी थाना क्षेत्र के जवाली गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य पर 11वीं की छात्रा द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाने के बाद परिजन व ग्रामीण भडक़ गए। वे स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य को निलंबित करने की मांग को लेकर स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानाचार्य को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है, उन्हें पाली मुख्यालय बुला लिया गया है।

जानकारी के अनुसारी सुबह प्रधानाचार्य ने छात्रा से छेड़छाड़ की तो उसने इसकी शिकायत परिजनों से की। इस पर परिजन भडक़ गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर रानी से मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी गोपाराम मीणा, बीइइओ लाखाराम पालीवाल, बीइइओ मुकनाराम बावल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारी अपनी कार से प्रधानाचार्य को ले गए। मामले की जांच जारी है।

जांच कर करेंगे कार्रवाई
गांव के जनप्रतिनिधियों व प्रधानाचार्य के बीच मतभेद हो गए थे। गांव में तनावपूर्ण माहौल हो गया था। छात्रा से छेड़छाड़ के बारे में जानकारी नहीं है। फिलहाल प्रधानाचार्य को पाली मुख्यालय बुला लिया गया है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -विनोदकुमार शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, पाली

मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल
नारलाई। नवअरठ के पास एक मोटर साइकिल सवार भैंस से टकरा कर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को देसूरी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जोधपुर रैफर किया गया। रूस्तम मोहम्मद ने बताया कि जीवन कुमार पुत्र राजमल सैन देसूरी से नारलाई की तरफ बाइक से जा रहा थ। नवअरठ के मेगा हाइवे मोड पर एक भैंस से टकरा गया। इससे वह घायल हो गया।