27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेरापंथ महिला मंडल : 30 महिलाओं की टीम, मिशन है महिला सशक्तीकरण

- महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा तेरापंथ महिला मंडल - स्वच्छता और महिला सुरक्षा के लिए भी जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय

2 min read
Google source verification
terapanth mahila mandal

पाली. 30 महिलाओं की टीम, एक विचारधारा, एक उद्देश्य और एक जैसी वेशभूषा। मिशन है महिला सशक्तीकरण। स्वच्छता और महिलाओं की सुरक्षा के लिए वातावरण तैयार करने का जिम्मा भी अपने कंधों पर लिया है। नाम है तेरापंथ महिला मंडल। महिला अधिकारों के लिए काम कर रहा यह संगठन हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

तेरापंथ महिला मंडल की देशभर में 400 शाखाएं हैं। इनमें पाली का तेरापंथ महिला मंडल भी शामिल है। यह संगठन तीन मुख्य उद्देश्यों को लेकर काम करता है। महिलाओं को स्वावलम्बी बनाना, कन्या सुरक्षा, तुलसी शिक्षा परियोजना और स्वच्छता। प्रतिवर्ष पांच लड़कियों को गोद लेकर उनके शिक्षा का प्रबंध किया जाता है। स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए शिवाजी नगर और शिव की दो-दो स्कूलें गोद ले रखी है। इन स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाता है। इसके अलावा महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम भी किए जाते हैं।

सामाजिक सरोकार में भी अग्रणी

तेरापंथ महिला मंडल महिला हितों के लिए ही काम नहीं कर रहा, बल्कि हर सामाजिक सरोकार में इसकी मजबूत भागीदारी रहती है। रक्तदान हो या घर-घर तिरंगा फहराना, तेरापंथ महिला मंडल की पूरी टीम बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। सक्रियता के कारण ही गोवा की राज्यपाल ने तेरापंथ महिला मंडल को स्वच्छता के लिए ब्रांड एम्बेसेडर बना रखा है।

महिलाओं को कर रहे जागरूक

तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके जरिए महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य हैं महिलाएं पूर्णरूप से आत्मनिर्भर बनें।

रेखा बरडिय़ा, अध्यक्ष, तेरापंथ महिला मंडल

स्वावलम्बी हों महिलाएं

महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे आ रही है। हमारा भी प्रयास है कि उन्हें स्वावलम्बी बनाएं। संगठन के माध्यम से महिलाओं को प्रेरित कर रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता भी हमारे मिशन में शामिल है।

हेमा सेमलानी, उप मंत्री, तेरापंथ महिला मंडल

श्रीउत्सव मेले के माध्यम से दिया संदेश

तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में रविवार को श्री उत्सव मेले का आयोजन किया गया। मंडल की उप मंत्री हेमा सेमलानी ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ श्रीसंघ सभा के अध्यक्ष गौतम मेहता, मंत्री रमेश बरडिय़ा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशील लुणावत और मंत्री सज्जनराज बांठिया ने किया। मेले में 51 स्टॉल सजाई गईं। इसके अलावा महिलाओं ने अपने हाथों से व्यंजन बनाकर मेले में आए लोगों को खिलाए। बच्चों ने भी मेले का लुत्फ उठाया। मेले में महिलाओं के हाथों से बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए भी प्रेरित किया गया। मेले के दौरान मंडल की अध्यक्ष रेखा बरडिय़ा, उप मंत्री हेमा सेमलानी और मंत्री ऊषा मरलेचा की अगुवाई में पूरी टीम सक्रिय रही। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष रमेश चौपड़ा और मंत्री विनोद बंसल भी मौजूद रहे।