
पुराने मकान का छज्जा गिरा, एक परिवार पर आई आफत
पाली/मारवाड़ जंक्शन। मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के राजकियावास गांव में एक पुराने मकान को हटाते समय मकान का छज्जा गिर गया। इस दौरान मकान के नीचे खेल रहे सात मासूम बच्चे घायल हो गए। एकाएक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। इनमें दो की हालत गंभीर है। उन्हें जोधपुर रैफर किया गया है।
मारवाड़ जंक्शन थानाधिकारी माया पंडित के अनुसार राजकियावास गांव में खिंमाराम सीरवी के पुराने मकान को गिराने का काम चल रहा था। मकान की छीणे हटा ली गई थी। बाकी मलबा भी हटाने का काम जारी था। इस बीच मकान का आगे का छज्जा नीचे गिर गया। छज्जे के नीचे सात मासूम खेल रहे थे, वे दब गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चों को मलबे से बाहर निकालकर पाली बांगड़ अस्पताल लाया गया, जहां से दो जनों को रैफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
यह हुए घायल, परिजन घबराए
हादसे में राजकियावास निवासी कुलदीप पुत्र सोनाराम जाट, भरत पुत्र मोतीराम, हितेश पुत्र विशनाराम जाट, उसका भाई लक्ष्मण, मोहित पुत्र भैराराम, अभिमन्यु पुत्र भैराराम व अभिषेक पुत्र मोहनलाल जाट घायल हो गए। घायल सभी बालक आठ-नौ वर्ष की उम्र के है। मौके पर उनके परिजन पहुंचे, लेकिन मासूमों की हालत देखकर वे घबरा गए। शेष मासूमों का उपचार पाली के बांगड़ अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अंधड़ से कच्चे मकान के छप्पर उड़े, बालिका घायल, बेघर हुआ परिवार
पाली। शहर में आए अंधड़ से एक कच्चे मकान के छप्पर उड़ गए, इससे बालिका घायल हो गई। वहीं घर में रहने वाला परिवार बेघर हो गया। बालिका का उपचार बांगड़ अस्पताल में जारी है। गरीब परिवार ने अब प्रशासन व भामाशाहों से मदद की गुहार की है।
जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर विस्तार के महादेव बगेची के सामने सीताराम पुत्र जयसिंह माली अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता है। मकान के ऊपर लोहे के चद्दर लगा रखे थे। दो दिन पूर्व आए अंधड़ से छप्पर व चद्दर उड़ गए। सामान भी टूटकर गिर गया। छप्पर गिरने से उसकी पुत्री कामिनी घायल हो गई। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई है। परिवार भी बेघर हो गया। अब पीडि़त परिवार को मदद की दरकार है।
Published on:
14 May 2019 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
