21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Teachers day 2022 : यहां के सबसे पुराने विद्यालय ने तराशी कई प्रतिभाएं

शिक्षक दिवस विशेष : 1885 में हुआ था निर्माण, अब नए भवन में कर दिया स्थानान्तरित

3 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 05, 2022

Teachers day 2022 : यहां के सबसे पुराने विद्यालय ने तराशी कई प्रतिभाएं

Teachers day 2022 : यहां के सबसे पुराने विद्यालय ने तराशी कई प्रतिभाएं

गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागू पाय। बलिहारी गुरु अपने गोविन्द दियो बताय।। यह दोहा भारतीय संस्कृति में गुरु का महत्व बताता है। गुरु जिसे वर्तमान में शिक्षक भी कहा जा सकता है। जिसके शब्दों व ज्ञान से जीवन की तस्वीर व तकदीर बदल सकती हैं। जरूरत है केवल उनके बताए मार्ग पर चलने की और ऐसे शिक्षकों की जो ज्ञान के साथ कर्म को भी जोड़कर विद्यार्थी रूपी पौधे को वटवृक्ष बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएं। जो शिक्षक ऐसा करने में सफल होते हैं, उनको पीढ़ियां याद रखती है। गुरु केवल आध्यात्म का ज्ञान कराने वाले ही नहीं, जीवन संवारने वाले और जीवन में ऊंचाइयों तक ले जाने वाला हर व्यक्ति हो सकता है। इसकी शुरुआत जीवन में मां से होती है। गुरु विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक और वो हर व्यक्ति है, जिनसे हम कुछ न कुछ सीखते हैं...

पाली/सोजत। क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराशने वाले जोधपुर संभाग के पुराने स्कूलों में से एक सोजत के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नं. एक का नाम शिक्षा जगत में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। कांग्रेस की स्थापना 1885 के समय में अंग्रेजों द्वारा शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने पर जोधपुर दरबार द्वारा इस विद्यालय का निर्माण करवाया था। यह दरबार स्कूल के नाम से चर्चित था। मैट्रिक तक शिक्षा यहां ग्रहण होती थी। आजादी के बाद इसे पाली रोड पर स्थानान्तरित किया। जो अब माध्यमिक विद्यालय के रूप में संचालित है।

उल्लेखनीय है कि पुराने भवन में संचालित विद्यालय से कई विभूतियां निकली। जिन्होंने देश विदेश में विद्यालय का नाम रोशन किया। एक समय था जब इस विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने दूर-दूर से ग्रामीण आते थे। क्षेत्रीय विद्यालयों का जबरदस्त प्रतिस्पर्द्धा होती थी। खेल के क्षेत्र में विद्यालय का दबदबा था। विद्यालय के पुराने भवन की विशेषता यह थी कि कोई भी एक कक्ष खोल दो आठ दस दूसरे कक्ष अपने आप खुल जाते थे। निर्माण में एक कमरे के अंदर दूसरे कमरे का दरवाजा होता था। ऐसी कड़ी से कड़ी जुड़ी रहती थी। इस तकनीक को देखने वाले आश्चर्य से चकित रह जाते थे। वर्तमान में यह विद्यालय सोनराज के मैदान में संचालित है। परंतु बारिश में यहां बहुत परेशानियां रहती है।

पाली में स्वीकृत अध्यापकों के पद
15162
कार्यरत शिक्षक
11924
रिक्त पद
3238

साक्षरता का प्रतिशत
[जनसंख्या 2011 के अनुसार]
पुरूष साक्षरता
76.8
महिला साक्षरता
48
कुल साक्षरता प्रतिशत
62.04

राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत शिक्षक
● लालचंद लखारा 1991
● राजेश दुलारी सान्दु 1996
● उदयराज माथुर 1997
● लालचंद मोयल 1997
● रुकमा देवी 1998
● वक्ताराम परमार 1999
● केके राजपुरोहित 2007
● श्यामसुन्दर लोहार 2008
● भगवान सिंह राठौड़ 2009
● नन्दलालसिंह जोधा 2013
● रेणु तिवारी 2014
● मीठालाल जोशी 2015

राज्य स्तर पर पुरस्कृत शिक्षकों की सूची
● मोहम्म्द युसूफ खान, नाडोल 1988
● विजयसिंह चौहान, सोजत सिटी 1988
● सुभद्रा जैन, रानी 1989
● ओमप्रकाश व्यास, रानी 1989
● धनराज लखारा, सोजत हाल जोधपुर, 1990
● कांतिलाल नेपालिया, तखतगढ़ 1991
● गोमती शर्मा, पाली, 1991
● शशिकला माथुर, सोजत सिटी 1992
● देवराज शर्मा, पाली 1992
● हिम्मतराज शर्मा, सोजत रोड 1993
● श्यामलाल पंवार, सोजत/जोधपुर 1994
● राजेश दुलारी सांदू, सोजत सिटी 1995
● गुलाब शंकर बोहरा, सादड़ी 1996
● सत्तार मोहम्मद बागड़ी, देवली कलां, 1996
● कोसर परवीन, पाली 1997
● विद्या भारती, पाली 1997
● उदयराज माथुर, राणावास मारवाड़ 1997
● लालचंद, सोजत सिटी 1997
● रूकमा देवी, पाली 1998
● करुणा क्षौत्रिय, पाली 1998
● रतनलाल सोलंकी, राणावास 1998
● रघुनाथदास वैष्णव, रानी, 1998
● लक्ष्मीकांत व्यास, घाणेराव 1998
● भंवरलाल, चाणौद 1999
● गुमानसिंह सोलंकी, कुशालपुरा 1999
● श्यामसिंह भाटी, पाली 1999
● वक्ताराम परमार, बारवा 1999
● चम्पालाल भाटी, सादड़ी 2000
● जेठाराम परिहार, खौड़ 2000
● पुखराज सोलंकी, देसूरी 2000
● जयनारायण वैष्णव, लुणावा 2000
● मोहम्मद अयूब खान जई्, बाली 2001
● जेठमल गहलोत, गुड़ा एंदला 2001
● बगदसिंह राजपुरोहित, मण्डला सोजत 2001
● नवनीत राय रुचिर, सोजत सिटी 2001
● फुटरमल चौधरी, देवली 2002
● आनन्दसिंह चौहान, पाली 2003
● राजेन्द्रसिंह राठौड़, गढवाड़ा हा.जोधपुर 2004
● मोहनलाल राठौड़, सादड़ी 2004
● कन्हैयालाल शर्मा, सोजत 2004
● हेमसिंह सिंदल, कोसेलाव 2005
● पूनम तिवारी, पाली 2005
● केके राजपुरोहित, पाली 2006
● परमानंद जोशी, नाडोल 2006
● मोहम्मद सलीम, जयपुर 2006
● किशोर कुमार सोनी, सोजत सिटी 2006
● पप्पूराम, दयालपुरा 2007
● श्यामसुंदर लोहार, सुमेरपुर 2008
● हंसराज चौहान, पाली 2008
● धनेशसिंह पुरोहित, सादड़ी 2009
● नूतनबाला कपिला, पाली 2009
● भगवानसिंह राठौड़, भैसाणा 2009
● सीमा त्रिवेदी, पाली 2010
● भंवरसिंह उदावत, मोहराई 2011
● गजेन्द्रसिंह राणावत, सुमेरपुर 2011
● श्रवणकुमार लक्षकार, बलुन्दा 2011
● कांतिलाल मालवीय, सुमेरपुर 2011
● नंदलालसिंह जोधा, बाबरा 2012
● जगदीशचंद सैन, धुंधला, 2012
● रेणु तिवारी, रेाहट हाल जोधपुुर 2013
● प्रकाशचंद सिंगाड़िया, सेहवाज सोजत 2013
● घेवरराम सिंगाड़िया, रूपावास सोजत 2013
● मनोहरसिंह देवड़ा, बीजापुर 2013
● कैलाशचंद राठौड़, पाली 2014
● रामकिशोर राठौड़, सोजत सिटी 2014
● मीठालाल जोशी, तखतगढ़, 2015
● सतेन्द्र प्रकाश , निम्बाड़ा सोमेसर 2015
● पंकज गहलोत, सुमेरपुर, 2017
● रजनीश ओझा, आनन्दपुर कालू, 2017
● विक्रमसिंह देवड़ा, सुमेरपुर 2018
● सिद्धार्थ ओझा, पाली 2019
● किसनाराम विश्नोई, सेाजत 2019
● भंवरलाल कुमावत, जैतारण 2019
● गजेन्द्रसिंह तंवर, तखतगढ़ 2019
● गजानंद अवस्थी, बाबरा 2020
● अश्विनी करसोलिया, बर 2020
● जगपालसिंह बाला, पाली 2020
● दिनेश त्रिवेदी, सोजत 2021
● मोहनलाल जाट, सोजत 2021
● भागीरथसिंह देवल, सोजत 2021