
शहर में एकमात्र ट्रैफिक सिस्टम, वो भी फेल... ऐसे तो कैसे सुधरेगी यातायात व्यवस्था
पाली शहर के व्यस्ततम सूरजपोल चौराहे पर लगा ट्रैफिक सिस्टम विभागों के बीच फुटबाल बना हुआ है। सूरजपोल चौराहे पर जेब्रा क्रॉसिंग लाइन व लेन लाइन का कार्य नहीं होने से यहां पर लगा ट्रैफिक सिस्टम गत नौ माह से बंद पड़ा है। ये बात और है कि ट्रैफिक सिस्टम प्रणाली चालू अवस्था में हैं और यातायात पुलिस भी इसे शुरू करवाना चाहती है। लेकिन, विभागों के फेर में फंसे यातायात विभाग ने अब इस मामले में अपना पल्ला झाड़ दिया है।
दरअसल, शहर के ह्दय स्थल सूरजपोल पर जेब्रा क्रॉसिंग लाइन व लेन लाइन का कार्य नही होने से यातायात सुविधा को बेहतर करने के लिए लगाया गया एक मात्र ट्रैफिक सिग्नल गत नौ माह से बंद पड़ा है।इसको लेकर यातायात पुलिस की ओर से नगर परिषद व जिम्मेदार अधिकारियों को कई मर्तबा अवगत करवाया गया, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जेब्रा क्रॉसिंग लाइन की खलती कमी
वर्तमान में शहर में एक भी जेब्रा क्रॉसिंग लाइन नहीं बनी है। वही शहर के सड़क मार्गों पर लेन लाइन का कार्य नहीं किया गया है। इधर, यातायात पुलिस विभाग का कहना है कि जेब्रा क्रॉसिंग लाइन का कार्य होने के बाद ट्रैफिक सिग्नल चालू किया जा सकता है। हालांकि, शहरी निकाय इस ओर रुचि नहीं दिखा रहा है।
हर पल सताता दुर्घटना का अंदेशा
सूरजपोल चौराहा शहर के व्यस्ततम चौराहाें में से एक है। यहां यातायात का दबाव भी रहता है। लेकिन, ट्रेफिक सिग्नल शुरू नहीं होने से हर समय दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है। हालांकि, विभाग की ओर से सूरजपोल पर पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाती है। लेकिन यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए एक से ज्यादा ट्रैफिक कंट्रोलर की जरूरत रहती है।
इन चौराहे पर भी ट्रैफिक सिस्टम की जरूरत
शहर के गांधी मूर्ति, नया गांव रोड, नया व पुराना बस स्टैण्ड पर भी ट्रैफिक का दबाव रहता हैं। इन मागोZ पर सुबह-शाम ट्रैफिक बढ़ जाता हैं। इनके चौराहों पर भी ट्रैफिक सिस्टम लगाने की जरूरत है। शहर में सुबह शाम ट्रैफिक ज्यादा होने के चलते वाहन चालक भी नियमों की अनदेखी करते हुए यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे। बेलगाम दौड़ रहे वाहन चालकों को यातायात पुलिसकर्मी भी रोक नही पाते। पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
शुरू करवाने के लिए किए प्रयास
ये बात सही है कि सूरजपोल का ट्रैफिक सिस्टम बंद पड़ा है। इसकी जानकारी है। इसको शुरू करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
श्रवणदास संत, उप अधीक्षक, यातायात प्रभारी, पाली
बनवा लेंगे जेब्रा लाइन
सूरजपोल पर जेब्रा लाइन नहीं है तो इसकी जांच करवा लेंगे। वहां पर जल्द ही जेब्रा लाइन बनवा दी जाएगी।
पूजा सक्सेना, आयुक्त, नगर परिषद पाली
Published on:
30 May 2023 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
