16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गीतों की सरगम से जागा देश भ​क्ति का जज्बा

जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Jan 25, 2025

Republic Day

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी।

जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम लोढ़ा स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे देश भक्ति व लोक गीतों की सरगम पर शहरवासी झूम उठे। स्कूल परिसर भारत माता की जय व वंदे मातरम् के स्वर से गूंज उठा।

कार्यक्रम में संदेश आते है..., एबीसीडी टू वंदे मातरम्..., वंदे मातरम-वंदे मातरम सुजलाम सुफलाम मारतम... की प्रस्तुति से माहौल देश भक्ति के रंग में रंग गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने यहां कदम-कदम पर..., केसरिया बालाम आवो नी पधारों..., हे कथा संग्राम की... जैसे गीतों पर प्रस्तुति देकर भारत व मारवाड़ की संस्कृति को साकार किया। बुमपड़ी है...की प्रस्तुति पर गुजरात की संस्कृति के दर्शन हुए। कार्यक्रम में म्हारो प्यारो राजस्थान... गीत पर ठेठ मारवाड़ी नृत्य कर बाल कलाकाओं ने तालियां बटोरी।