
दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने भिड़ी, तीन युवक घायल, आधे घंटे तक रोड पर तड़पते रहे
पाली/बर मारवाड़। जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन पर शुक्रवार को दोपहर एक बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे युवक को आई गंभीर चोटे आई। हादसे के बाद पेट्रोल पंप संचालक जगदीश सामरिया व अशोक नायक ने घायल हुए तीनों युवकों को निजी जीप से रायपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ब्यावर व जोधपुर रैफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार रायपुर निवासी राजूसिंह पुत्र किशोर सिंह रावणा राजपूत रायपुर से बर की तरफ जा रहा था। सूरज सोनी पुत्र भैरूलाल सोनी बर की तरफ से आ रहा था। फोरलेन पर आरएमबी पेट्रोल पंप के पास दोनों मोटरसाइकिलें भिड़ गई। हादसे में सूरज व राजूसिंह गंभीर घायल हो गए। सूरज की बाइक पर पीछे सवार मोहन पुत्र जयराम भी गंभीर घायल हो गया। तीनों की हालत गंभीर है।
नहीं पहुंची एम्बुलेंस 108, घायल युवक तड़पते रहे सडक़ पर
हादसा होने के बाद हादसे में घायल तीनों युवक करीब आधा घंटा सडक़ पर तड़पते रहे। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आमजन ने एम्बुलेंस 108 को सूचित किया, लेकिन एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।
Published on:
20 Aug 2021 08:13 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
