
होली को लेकर पुलिस अलर्ट : पाली, सोजत व जैतारण संवेदनशील, चार सौ जवान करेंगे निगरानी
पाली।Holi Festival 2020 : होली, धुलण्डी [ Holi Dhulandi 2020 ] व बादशाह की सवारी [ baadshah ki savaari ] को लेकर पाली जिले में पुलिस को अलर्ट [ Pali Police ] किया गया है। खासकर पाली शहर, सोजत व जैतारण कस्बे को संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। अन्य जिलों से भी पुलिस जाप्ता व आरएसी बुलाई गई है।
एसपी ने देखा रूट, दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी के अनुसार पाली शहर में चार सौ से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। कोतवाली, सदर, ट्रांसपोर्ट नगर, औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को पाली शहर में निगरानी के लिए कहा गया है। महिला पुलिस व आरएसी जाप्ता भी तैनात रहेगा। बादशाह की सवारी व गैर कार्यक्रम को लेकर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसी प्रकार जैतारण व सोजत में भी चार-चार सौ जवानों का जाप्ता तैनात रहेगा। होली महोत्सव को देखते हुए तीनों जगहों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसके अलावा जिले के सभी थानाधिकारी व सीओ को अपने अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने को कहा गया है। सभी थानों में सीएलजी बैठकों का आयोजन कर साम्प्रदायिक सद्भाव से त्योहार मनाने की अपील की गई है। एसपी कोटोकी कोतवाली पहुंचे, यहां का निरीक्षण कर कोतवाल गौतम जैन को निर्देश दिए। इसके बाद बादशाह के सवारी का रूट देखने के लिए भीतरी शहर पहुंचे। जोधपुरियां बारी से प्यारा चौक तक पैदल रूट देखा और अधिकारियों को निर्देशित किया।
सभी होटलों, सार्वजनिक स्थानों व जिले के नाकों पर पुलिस तैनात रहेगी। रात्रि गश्त बढ़ाई गई है। उत्पात मचाने वाले व शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। एसपी ने एएसपी रामेश्वरलाल मेघवाल सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहार सुरक्षा प्रबंध को लेकर चर्चा की।
Published on:
09 Mar 2020 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
