
tiranga rally organized in Pali by Rajasthan Patrika
सोजत रोड/ पाली। राजस्थान पत्रिका के तत्वावधान में देश भक्ति की भावना को जगाने के लिए शुक्रवार को सोजत रोड कस्बे में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल 700 विद्याार्थियों ने एक साथ वंदे मातरम् के नारे लगाए। यह रैली कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से पुन: विद्यालय परिसर पहुंची।
तिरंगे के साथ दिखाया जोश
शुक्रवार सुबह कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से राजस्थान पत्रिका के तत्वावधान में तिरंगा रैली को प्रधानाचार्य जयदेव शर्मा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली में करीब 700 से अधिक विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा झंडिय़ां लेकर वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों से निकले। यह रैली विद्यालय परिसर से रवाना होकर कस्बे के पंचायत समिति, कॉ.ओपरेटिव बैंक व राजकीय अस्पताल मार्ग से पुन: विद्यालय परिसर में पहुंचकर सम्पन हुई।
देशभक्ति के नारों का जयघोष
विद्यार्थियों ने वंदे मातरम्, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा, हम जगे देश जगेगा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, प्लास्टिक मुक्त भारत, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारे लगाए। इस रैली में विद्यालय परिवार के अध्यापकों ने भी देशभक्ति के नारों का जयघोष किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शर्मा, व्याख्याता गजेंद्र गर्ग, दलपत सिंह, ओमप्रकाश वैष्णव, महेश त्रिवेदी, महेंद्र सिंह, आनंद सिंह व संतोष सिंह सहित ग्रामीण शामिल थे।
71वां स्वाधीनता दिवस
देश इस बार अपनी आजादी का 71वां जश्न मना रहा है। इसे लेकर लगभग सभी संस्थानों विशेषकर स्कूलों में खास तैयारियां की जा रही हैं। बच्चे देशभक्ति के गानों पर नृत्य, भाषण, देशभक्ति की कविताओं आदि का अभ्यास करीब एक महीने से कर रहे हैं। इसके साथ ही सरकार की तरफ से भी 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व मनाया जाएगा। जिसे लेकर पूरेद देश में तैयारियां चल रही हैं। साथ ही सुरक्षा के भी माकूल इंतजामात किए जा रहे हैं। अक्सर राष्ट्रीय पर्व पर सुरक्षा एक बहुत बड़ा जिम्मा सेना व पुलिस पर होता है। आतंकवादी संगठनों का खतरा मंडरा रहता है।

Published on:
10 Aug 2018 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
