9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज जमेगा बॉलीवुड नाइट का रंग, टीवी कलाकार देंगे प्रस्तुति

- 400 से ज्यादा बच्चों में से छांटे गए टॉप फाइव डांसर बच्चे भी करेंगे परफॉर्म

2 min read
Google source verification
bollywood night

पाली.

शहर के जोधपुर रोड स्थिति सिद्धार्थ होटल में टाइम इवेंट की ओर से गुरुवार को बॉलीवुड नाइट का रंग जमेगा। टीवी कलाकार विकल्प मेहता की पहल पर पाली में इस प्रकार का शो पहली बार आयोजित किया जा रहा है। टीवी जगत के अन्य कलाकार भी इसमें प्रस्तुति देंगे। 400 से अधिक बच्चों के डांस टैलेंट को देखने के बाद 5 बच्चों को सलेक्ट किया गया है। यह बच्चे भी स्टेज पर अपनी परफार्मेंस देंगे। विरेन्द्र भाटी और अशोक गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार शाम 7 बजे होगी। इसमें विकल्प मेहता के साथ ही टीवी और स्टेज शो कलाकार प्रीती-ईशान और कई टीवी सीरियल में एक्टिव और सिंङ्क्षगग का जलवा बिखेर चुकी कनिष्का सोनी भी प्रस्तुति देंगे। रविन्द्र सोनी, गोपाल और भागीरथ राजपुरोहित ने बताया कि यह कार्यक्रम गुरुवार को पाली में और इसके बाद 13 को सोजत और 14 को सुमेरपुर में होगा। क्रिस्टल डांस गु्रप के कॉरियोग्राफर विक्की की टीम के सदस्य भी प्रस्तुति देंगे।

यह बच्चे चुने गए

पाली, सोजत और सुमेरपुर से कुल 465 बच्चों ने सोशल मीडिया के जरिये अपना ऑडिशन दिया। रवि आचार्य और उनकी टीम ने रूपम वशिष्ठ, कितिक मेहता, जय सोनी, पाल चौरडिया, बरखा भाटी सहित पांच बच्चों को सलेक्ट किया है, जो कार्यक्रम में स्टेज पर प्रस्तुति देंगे।

टैलेंट हो तो मुम्बई में आपके लिए द्वार खुले हैं

- टीवी कलाकारों ने साझा किए पत्रिका से अनुभव
पाली.

छोटे शहरों से निकले कलाकारों के लिए मुम्बई की बॉलीवुड इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री में अच्छे विकल्प हैं, बशर्ते कि उनके पास अपना विजन और टैलेंट होना चाहिए। शुरुआती स्ट्रगल के आगे जाएं तो सफलता लगातार आपके कदम चूमती है। ये विचार टीवी कलाकार और स्टेज शो करने वाले कलाकारों ने पत्रिका के साथ साझा किए। एक कार्यक्रम के सिलसिले में पाली आए इन कलाकारों से बातचीत के कुछ अंश...।

विकल्प मेहता - आठ साल पहले जब स्टेज शो और मुम्बई में कॅरियर बनाने निकला था तो सोचा नहीं था कि जनता इतना पसंद करेगी। पाली के ही मेहता कपिल शर्मा शो, इंडियाज गोट टैलेंड, एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा जैसे कई शो देकर नाम कमा चुके हैं। अपनी मातृभूमि से प्रेम है इसलिए पाली पर ऐसा शो करवाने की सोची। इस शो की सफलता ही तय करेगी पाली में नया दौर शुरू हो सकता है या नहीं।

कनिष्का सोनी - बाथरूम सिंगर नाम के एक रियलिटी शो से शुरुआत करने वाली कनिष्का सोनी ने बताया कि हम कितना भी सफल हो जाएं लेकिन अपने मूल रूप को नहीं छोडऩा चाहिए। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री ने उन्हें सिंगर के साथ एक्ट्रेस के रूप में भी अपनाया है। उन्होंने दीया और बाती हम, संकट मोचन हनुमान , महाभारत जैसे कई सीरियल में काम किया है। पाली के बारे में उन्होंने काफी सुना था, इसीलिए यहां आने का उत्साह भी है।

प्रीति-ईशान - इंडिया गॉट टैलेंट 5 से अपनी पहचान बनाने वाली इस डांसर और एंटरटेनर जोड़ी ने बताया कि भीड़ से हट कर यदि अलग काम करेंगे तो पहचान जरूर मिलेगी। उन्होंने बताया कई शो आते हैं और उन्हें जीतने वालों को कुछ साल बाद कोई जानता तक नहीं, लेकिन जो लगातार मेहनत करते हैं उनको सफलता हमेशा मिलती रहती है। उन्होंने अपनी स्टाइल इंडो-कंटेम्पररी को भी सफलता का राज बताया।