5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां की 321 ग्राम पंचायतों के खजाने हुए खाली, बजट के नाम पर सरकार दौड़ा रही कागजी घोड़े

- पाली जिला प्रमुख ने पंचायतराज मंत्री को भेजा पत्र Treasury empty in Gram Panchayats :

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 22, 2019

यहां की 321 ग्राम पंचायतों के खजाने हुए खाली, बजट के नाम पर सरकार दौड़ा रही कागजी घोड़े

यहां की 321 ग्राम पंचायतों के खजाने हुए खाली, बजट के नाम पर सरकार दौड़ा रही कागजी घोड़े

पाली/रायपुर मारवाड़। Treasury empty in Gram Panchayats : जिले की 321 ग्राम पंचायतें पिछले तीन माह से खाली खजाने का दंश झेल रही हैं। राज्य सरकार [ state government ] बजट आवंटित [ budget allocated ] करने के नाम पर अब तक महज कागजी घोड़े ही दौड़ाती आ रही है। जिससे बजट राशि [ Budget amount ] आज तक ग्राम पंचायतों के बैंक खाते तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में ग्राम पंचायत स्तर के कार्य ठप पड़े हैं।

दरअसल, सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को मूलभूत सुविधा व विकास कार्य के लिए समय-समय पर बजट आवंटित करती है, लेकिन पिछले छह माह से किसी भी योजना के तहत ग्राम पंचायतों को बजट आवंटित नहीं किया गया है। नतीजन ग्राम पंचायत की आर्थिक व्यवस्था गड़बड़ा गई है। ग्राम पंचायतें अपने अधीन कार्यरत पंचायत सहायक व सफाई कर्मचारियों मानदेय भुगतान नहीं कर पा रही हैं।

उधारी की बिजली से रोशन हो रहे बाजार
कस्बों व गांवों में रोड लाइट उधारी की बिजली से जलाई जा रही हैं। बजट के अभाव में ग्राम पंचायत डिस्कॉम की बिल राशि नहीं चुका पा रही हैं। जिन गांवों में जनता जल योजना के जरिए ग्राम पंचायतें जलापूर्ति का कार्य कर रही हैं वहां ये योजना भी उधारी में चल रही है।

सरपंच लगा रहे चक्कर
सरपंच चुनाव नजदीक है। मौजूदा सरपंच अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। लेकिन बजट नहीं होने से वे कार्य नहीं करवा पा रहे हैं। हालात ये हैं कि सरपंच बजट की दरकार लिए पंचायत समिति से लेकर जिला परिषद के बीच चक्कर लगा रहे हैं। बजट नहीं मिलने से सरपंचों में सरकार के प्रति आक्रोश गहराने लगा है।

सरकार कर रही छलावा
गहलोत सरकार बजट वितरण को लेकर छलावा करती आ रही है। ग्राम पंचायतों को बजट आवंटित करने के नाम पर सरकार आदेश जारी कर देने का दावा कर रही है। जबकि बजट राशि आज तक ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में नहीं पहुंची है। मैंने पंचायत राज मंत्री को पत्र भेज ग्राम पंचायतों को अविलंब बजट आवंटित कराने की मांग की है।
-पेमाराम सीरवी, जिला प्रमुख, पाली

बगैर बजट कैसे कराएं विकास कार्य
सरकार पिछले एक माह से बजट आवंटित करने का दावा कर रही है लेकिन आज तक बजट मिला नहीं है। बगैर बजट विकास कार्य ठप हो गए हैं। -प्रेमलता कंवर, सरपंच कुशालपुरा