
दो हादसे : ट्रेन की चपेट से दो जनों की मौत,दो हादसे : ट्रेन की चपेट से दो जनों की मौत,दो हादसे : ट्रेन की चपेट से दो जनों की मौत
पाली/फालना। फालना में रेल की चपेट में आने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो जनों की मौत हो गई। दोनों की पहचान कर ली गई है।
फालना थाना प्रभारी ओम प्रकाश कासनिया ने बताया कि फालना से आबू रोड की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में जोधपुर में एक फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अजीत पारा गांव का निवासी रामकिशोर यादव पुत्र सल्लू यादव की मौत हो गई। उसके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि वह अहमदाबाद जाने का कहकर 1 अगस्त को निकला था।
घटना की सूचना पर मृतक के परिजनों को दे दी गई है। उनके आने बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा। दूसरी घटना में बिजोवा निवासी मांगीलाल पुत्र हीरालाल सीरवी, जो फालना खीमेल के बीच फालना की तरफ से आकर मारवाड़ जंक्शन की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद बांद्रा से श्री गंगानगर जा रही अमरापुर अरावली एक्सप्रेस फालना रेलवे स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक खड़ी रही।
Published on:
04 Aug 2021 09:14 pm
