16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: यहां बाइक सवार वृद्ध की मवेशी की चपेट से तो घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

पाली जिले के अलग-अलग हादसे में दो जनों की मौत  
less than 1 minute read
Google source verification
Road Accident: यहां बाइक सवार वृद्ध की मवेशी की चपेट से तो घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

Road Accident: यहां बाइक सवार वृद्ध की मवेशी की चपेट से तो घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

पाली जिले के सोजत क्षेत्र के जोधपुरिया गेट स्टेट हाइवे पर मवेशी की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई।

एएसआई किशनसिंह ने बताया कि गागुड़ा हाल रामप्याऊ सोजत निवासी शेषाराम सरगरा (66) पुत्र मोड़ाराम बाइक पर सोजत आ रहा था। सुकड़ी नदी सरहद में मवेशी की चपेट में आने से नीचे गिर गया। गंभीर चोटें आने से घायलावस्था में उसे 108 एम्बुलेंस से सोजत अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र महेंद्र सरगरा की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

हादसे में घायल युवक की मौत
सिरियारी थाना क्षेत्र के जोजावर में ट्रैक्टर के टायर के नीचे आकर घायल हुए युवक की मौत हो गई। जोजावर चौकी प्रभारी एएसआई भगवतसिंह ने बताया कि जोजावर निवासी गणपतसिंह (37) पुत्र शंभुसिंह एक ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहा था। नीचे गिरने से वह टायर के नीचे आ गया, जिससे घायल हो गया था। उसे जोधपुर रैफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।