
भगवान महावीर के जैकारों से गूंजा कस्बा, धूमधाम से निकाला वरघोड़ा
पाली/सोजत रोड। जिले के सोजत रोड कस्बे में सुबह आठ बजे मुमुक्षु बहन रेणु गुंदेचा का वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा रेणु गुंदेचा के पैतृक भवन से होकर मालियों के मोहल्ले होता हुआ महाराणा प्रताप चौराहा, सुभाष मार्ग, पुलिसथाना चौराहा व मैन बाजार होते हुए सियाल भवन पर समाप्त हुआ। जहां मुमुक्षु रेणु गुंदेचा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। वरघोडे़ का ग्रामीणों ने जगह जगह स्वागत सत्कार किया। वरघोडे़ के स्वागत में ग्रामीणों द्वारा जगह जगह जूस, शर्बत, आइसक्रीम, चाॅकलेट व जलपान की व्यवस्था की ग्ई।
वरघोड़े में सबसे आगे हाथी व घोड़े थे। जिन पर उनके परिवार के सदस्य सवार थे। इनके पीछे पुरुष व महिलाएं जय महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। रथ पर माता-पिता निर्मला देवी गौतमचंद गुंदेचा के साथ मुमुक्षु रेणु गुंदेचा सवार थीं। जिनका ग्रामीणों ने आदर सत्कार किया। मैन बाजार में वरघोड़ा देखने ग्रामीण एकत्रित हुए।
युवतियों ने संभाला जिम्मा
वरघोडे़ के दौरान अव्यवस्था ना हो इसलिए युवतियां कमान संभालते नजर आईं। डीजे के पीछे चल रही महिलाओं को कोई परेशानी ना हो इसलिए युवतियां एक दूसरे का हाथ पकड़ उनके आगे लाइन बना कर चल रही थीं। जिसके चलते ग्रामीणों को जलपान करवाने में भी आसानी रही।
जगह-जगह की अल्पाहार व्यवस्था
वरघोडे़ के आदर सत्कार में ग्रामीणों ने खासा उत्साह दिखाया। काफी संख्या में कस्बेवासी वरघोडे़ के साथ जयकारे लगाते चल रहे थे। ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह जूस, आइसक्रीम व पेयजल आदि की व्यवस्था की।
बैंगलूरू में आयोजित होगा दीक्षा समारोह
सात म्ई को बैंगलूरू के राजाजी नगर आचार्य प्रवर गुरुदेव हीराचंद मसा, भावी आचार्य प्रवर महेन्द्र मुनि मसा व महासती रुचिता मसा के सान्निध्य में जैन भागवती दीक्षा समारोह आयोजित होगा। जिसमें मुमुक्षु बहन रेणु गुंदेचा दीक्षा लेंगी।
Updated on:
17 Apr 2022 07:49 pm
Published on:
17 Apr 2022 07:47 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
