28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : थाने के बाहर से बाइक चोरी, पुलिस से मिलने आया था युवक
Play video

VIDEO : थाने के बाहर से बाइक चोरी, पुलिस से मिलने आया था युवक

- पुलिस नहीं तलाश पाई चोरों को
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 5 Sep 2018, 9:24 PM IST

सोजत/पाली। सोजत रोड कस्बे में पुलिस से मिलने आए एक युवक की बाइक थाने के बाहर से चोर ले गए। चोरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस देर रात तक चोरों की तलाश में जुटी रही। पुलिस के अनुसार मुसालिया निवासी बंशीदास वैष्णव ने बताया कि वह किसी कार्य से शाम को पुलिस थाने आया। उसने अपनी बाइक पुलिस थाने के बाहर खड़ी की और वह थाने के अन्दर आ गया। करीब एक घंटे बाद वापस बाहर आया तो बाइक नहीं मिली। उसने लोगों से बाइक के बारे में पूछा, लेकिन मुख्य बाजार में कहीं भी उसकी बाइक नहीं मिल। उसने पुलिस को सूचना दी। इधर, पुलिस थाने के बाहर बाइक चोरी हो जाने की घंटना कस्बेवासियों के लिए चर्चा का विषय रही।

मेडिकल दुकान से नकदी चोरी

सोजतरोड कस्बे के महाराणा प्रताप चौराहा पर स्थित एक मेडिकल दुकान से चोर गल्ले में रखे आठ हजार पांच सौ रुपए चुरा ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के अनुसार मुसालिया निवासी नरेश मेघवाल ने बताया कि उसकी मेडिकल दुकान पर एक ग्राहक आया और बातों में उलझाकर उसके गल्ले से रुपए चुरा लिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।