4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां कागजों में उलझी ग्राम सेवा सहकारी समितियां

-मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2021 में पाली जिले को मिला था 22 का लक्ष्य, 15 ग्राम सेवा सहकारी समितियां स्वीकृत

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Feb 16, 2022

यहां कागजों में उलझी ग्राम सेवा सहकारी समितियां

यहां कागजों में उलझी ग्राम सेवा सहकारी समितियां

-शंकरलाल पन्नू
जैतारण। राज्य सरकार का सहकारिता विभाग [ cooperative Department ] किसानों को ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम सस्ता कृषि ऋण, खाद बीज, दवाइयां व खाद्यान सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाता है। जिसके लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2021-22 [ Chief Minister Budget Announcement 2021-22 ] में पाली जिले में 22 ग्राम सेवा सहकारी समितियां स्वीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिनमे विभिन्न गांवों में 15 ग्राम सेवा सहकारी समितिया स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन अभी तक पंजीयन प्रमाण पत्रों में अटकी हुई है। इधर सात समितियों का अभी तक गठन ही नहीं किया गया है।

जिले में 226 ग्राम सेवा सहकारी समितियां
जैतारण पंचायत समिति में ग्राम आसरलाई, आगेवा व काणेचा सहित तीन गांवों में नवीन समितियां स्वीकृत हो चुकी है। जिनका पंजीयन प्रमाण पत्र जारी नहीं होने के कारण कार्य शुरू नहीं हुआ है। हालांकि बजट घोषणा के मुलाबिक 31 मार्च तक का समय है। जिले मे 341 ग्राम पंचायतें है। जबकि 226 ही ग्राम सेवा सहकारी समितियां कार्यरत है। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सेवा सहकारी समितियो की मांग की है।

जैतारण क्षेत्र में स्वीकृत हुई नई ग्राम सेवा सहकारी समितियां
बांसिया, केसुली, धुरासनी, बासना, खारड़ा, आसरलाई, सोनाई लाखा, सांपा, सिन्दरू, बोया,आगेवा, धणा, काणेचा, साकदड़ा व बारवा

6 से 9 किलोमीटर का लगाते चक्कर
सहकारी समितियों का लाभ लेने के लिए ग्राम काणेचा के लोगों को निम्बोल जाना पड़ता है। जिनकी दूरी 8 किलोमीटर है। कच्चा रास्ता है। वही आसरलाई के लोगों को 9 किलोमीटर दूर बलाड़ा तथा आगेवा के लोगों को चावण्डिया कलां जाना पड़ता है।

नई समिति को खद्यान भवन सौंपे
ग्राम काणेचा में नई ग्राम सेवा सहकारी समिति स्वीकृत होने की सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत भवन में बैठक हुई। जिसमे नई समिति को काणेचा स्थित खाद्यान भवन की चाबी निम्बोल समिति के व्यवस्थापक को सौंपी, लेकिन कार्रवाई कहा पर अटकी यह हमारी जानकारी में नही है। -राजेन्द्र चौहान, सरपंच, ग्राम पंचायत काणेचा

जमीन तैयार है
गांव के लोगों को चावण्डिया कलां जाना पड़ रहा है। आगेवा में ग्राम सेवा सहकारी समिति शुरू होने से किसानों को आवागमन से छुटकारा मिल जाएगा। जमीन हम दिखा चुके है। -राकेश पंवार, सरपंच, ग्राम पंचायत, आगेवा

जारी हो जायेगा पंजीयन प्रमाण पत्र
जिले में 22 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन का लक्ष्य है। 15 समितियां गठित हो चुकी है। जल्द पंजीयन प्रमाण पत्र जारी कर देंगे। अभी 7 समितियों के लिए प्रस्ताव नहीं आए है। 31 मार्च तक का समय है। -ओमपालसिंह भाटी, उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, पाली

पंचायत स्तर पर बने समितियां
ग्राम सेवा सहकारी समितियां ग्राम पंचायत स्तर पर होनी चाहिए। जिससे किसानों को ग्राम पंचायत के बाहर अन्य पंचायतों में जाने से छुटकारा मिल सकता है। -अशोक सोलंकी, प्रदेश मंत्री, सरपंच संघ राजस्थान