
टोलप्लाजा पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, क्या है उनकी मांग, पढ़े पूरी खबर...
निमाज बर मारवाड़ । राष्ट्रीय राजमार्ग 25 स्थित बिराटिया कला टोल प्लाजा पर पिछले दिनों शुरू हुई टोल वसूली को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। वाहनचालकों व ग्रामीणों ने नियम विरुद्ध टोल वसूली का आरोप लगाते हुए स्थानीय वाहन चालकों को रियायत देने की मांग की है। समय रहते रियायत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को आरएलपी प्रदेश प्रवक्ता रोहित गुर्जर व कृष्णसिंह गुर्जर की अगुवाई में ग्रामीण टोल प्लाजा पहुंचे। ग्रामीणों एवं वाहन चालकों ने ग्रामीणों की मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 किलोमीटर के आसपास के वाहनचालकों को मासिक पास 315 से कम करने की मांग के साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर टोल प्लाजा मैनेजर को एनएचएआई अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समय रहते मासिक पास शुल्क कम नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। टोल प्लाजा पर ग्रामीणों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक धोलाराम के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस एवं टोल प्लाजा प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश कर उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस दौरान आरएल जिलाध्यक्ष माधुराम चौधरी खुडिया, आरएलपी नेता देवेन्द्रकुमार मेवाड़ा, नेमाराम गुर्जर, मनोहर नाथ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
मांग उच्चाधिकारियों को भेज देंगे
आरएलपी प्रदेश प्रवक्ता रोहित गुर्जर व कृष्ण सिंह गुर्जर ने बताया कि स्थानीय वाहनचालकों को टोल में रियायत नही दी जा रही हैं। स्थानीय वाहनचालकों से नियम विरुद्ध टोल वसूली की जा रही है। इससे उनमें रोष है। टोलप्लाजा मैनेजर कालूसिंह ने ग्रामीणों की मांग व शुक्रवार को मिले ज्ञापन को उच्चाधिकारियों को भेज देने की बात कही।
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बर-बनाड़ सीमेंटेड फोरलेन
सामरिक ²ष्टि से यह हाइवे बेहद महत्वपूर्ण है, जो बेहद मजबूत है। माना जा रहा है कि युद्ध जैसी आपात स्थिति में इस हाइवे पर फाइटर प्लेन भी उतारे जा सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इसे सीमेंटेड बनाया गया। करीबन 110 किलोमीटर के 1248 करोड़ की लागत से बने फोरलेन में तीन बाइपास हैं। चार फ्लाईओवर, तीन अंडरब्रिज व एक रेलवे ब्रिज भी बना है। फोरलेन रायपुर, जैतारण, बिलाड़ा जोधपुर उपखंड के लगभग 26 गांवों से होकर गुजर रहा है। यहा अब टोल वसूली शुरू की गई है।
Published on:
20 May 2022 11:08 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
