
Rajasthan Weather Update: पाली जिले के न्यूनतम तापमान में सोमवार को चार डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। इससे तापमान 10 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन हवा चलने के कारण सर्दी का असर बरकरार रहा। लोग पूरे दिन गर्म कपड़े पहने रहे। सर्द हवा के कारण धूप भी सुहावनी लगी। उधर, माउंट आबू में तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस रहा। माउंट के साथ ही अरावली पवर्तमाला के क्षेत्रों में कई जगह पर सुबह के समय हल्की बर्फ जमी। कोहरा भी कई जगह पर छाया, लेकन घना कोहरा नहीं होने से वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
तापमान में नहीं आएगा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4-5 दिन में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है। उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास का चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश पर स्थित हो गया है।
कई जगह पर कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम में विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर व हनुमानगढ़ में कोहरे का ऑरेंज तथा बीकानेर व चूरू में यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों में कोहरे का अलर्ट नहीं है, लेकिन हल्का कोहरा सुबह के समय छा सकता है। पूर्वी राजस्थान के कई क्षेत्रों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अलाव तापकर राहत पाने का जतन
सर्द हवा व ठिठुरन भरी सर्दी के कारण लोगों की दिनचर्या देरी से शुरू हुई। मॉर्निंग वॉक पर भी लोग सुबह धूप खिलने के बाद निकले। कई लोगों ने सर्दी के कारण घरों में ही वॉक की। उधर, सुबह व शाम को शहर व गांवों में लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने का जतन किया।
Published on:
02 Jan 2024 08:03 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
