Rajasthan Weather Update: नए साल पर सर्दी के तेवर और तीखे होंगे। आगामी चार दिन तेज सर्दी के साथ घना कोहरा सताएगा। आगामी 48 घंटे में राज्य के उत्तरी भागों में अति घना कोहरा देखने को मिलेगा। इस दौरान विजिबिलिटी 200 मीटर से कम दर्ज होने की आशंका है। इसके अलावा घना कोहरे के प्रभाव से दिन का अधिकतम तापमान औसत से 3-6 डिग्री तक नीचे जाने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आगामी 48 घंटे के दौरान उत्तरी भागों में शीतदिन दर्ज होने की संभावना है। इधर, रविवार को प्रदेश में सर्दी से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। प्रदेश में रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में जीरो डिग्री रहा।