24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या हुआ कि पाली में सिंधी समाजबंधु खुशी से झूम उठे

श्रद्धा व उल्लास से मनाया चेटीचण्ड महोत्सव

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Apr 02, 2022

ऐसा क्या हुआ कि पाली में सिंधी समाजबंधु खुशी से झूम उठे

ऐसा क्या हुआ कि पाली में सिंधी समाजबंधु खुशी से झूम उठे

पाली. शहर में शनिवार को चेटीचण्ड महोत्सव मनाया गया। सिंधी समाजबंधुओं ने भगवान झूलेलाल का पूजन किया।
चेटीचण्ड पर सिंधी कॉलोनी िस्थत भगवान झूलेलाल मंदिर पर सुबह विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर परिषद सभापति रेखा राकेश भाटी, उप सभापति ललित प्रितमानी, पार्षद राकेश भाटी, झूलेलाल मण्डल अध्यक्ष गुलाबराय बुलचंदानी, पार्षद मोटू भाई, पार्षद पुष्पा किशोर सोमनानी के आतिथ्य में जयकारों के साथ ध्वजारोहण किया गया। भगवान झूलेलाल की आरती की गई। मंदिर पर ध्वजारोहण के बाद पूज्य झूलेलाल मण्डल की ओर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जो पल्लीवालों का वास, बादशाह का झण्डा, जर्दा बाजार, सर्राफा बाजार, फतेहपुरिया बाजार होते हुए सिरे घाट पहुंची। वहां झूलेलाल की ज्योत का विसर्जन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा वापस सिंधी कॉलोनी पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा में युवक-युवतियों के दल सिंधी व हिंदी भजनों की स्वर लहरियों पर डांडिया रास करते चले। शोभायात्रा विसर्जन के बाद संत कंवरराम धर्मशाला में भंडारे का आयोजन किया गया।
बालिकाओं ने दिया आत्मरक्षा का संदेश

शोभायात्रा में समाज की नन्ही बालिकाओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने तलवार बाजी और लाठी चलाने का प्रदर्शन कर शहरवासियों को अचिम्भत कर दिया। बालिकाओं ने इस प्रदर्शन के माध्यम से आत्मरक्षा और बालिकाएं किसी से कम नहीं होने का संदेश दिया। महोत्सव में भारतीय सिंधु सभा के हीराभाई लखवानी, महिला मंडल की कोकिला नारवानी, कुसूम थावानी, विनीता तनवानी, सिंधी युवा संगठन अध्यक्ष सुरेन्द्र निहलानी, प्रकाश सिरवानी, नरेंद्र इसरानी, रोचिराम सम्भवनी आदि शामिल रहे।

रक्तदान शिविर
पूज्य झूलेलाल मण्डल की ओर से चेटीचण्ड के उपलक्ष्य में रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रवक्ता जय थावानी ने बताया कि सिंधी कॉलोनी िस्थत संत कंवरराम धर्मशाला में युवा रक्तदान करेंगे।