
गेहूं की फसल से खिल उठे यहां के खेत
पाली/सुमेरपुर/पावा। जिले के जवाई कमांड क्षेत्र [ Jawai command area ] में चार पाण मिलने से इस बार गेहूं की फसल [ wheat crop ] लहलहाने लगी है। सिचांई की द्वितीय पाण पूर्ण होने के करीब है। क्षेत्र के धरती पुत्रों ने बोए गेहूं को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
दरअसल, जवाई कमांड क्षेत्र के पाली के सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र 33, बाली का बिसलपुर व जालोर जिले के आहोर के क्षेत्र 24 गांवों में नहरों से सिचांई हुई है। पहली पाण में गेहूं की हुई बुआई के बाद खेतों में गेहूं उगने लगे हैं। कमांड क्षेत्र के तखतगढ़, बलाना, बिठीया, गुडिय़ा, राजपुरा, कोसेलाव, बसंत, पावा, हिंगोला, गोगरा, नयाखेड़ा आदि गांवों में गेहूं की फसल अंकुरित हुई है। कमांड क्षेत्र के खेतों में दूसरी पाण 5 दिसबंर से शुरु हुई है। 16 दिन तक पाण चलेगी। किसान खेतों में खाद की खरीद कर पाण पिलाने में व्यस्त है। जबकि 4 जनवरी को तीसरी पाण खुलेगी। 5 जनवरी को खेतों मेेंं पानी पहुंचेगा।
भरपूर मात्रा में उपजेंगे गेहूं
कमांड क्षेत्र में इस बार गेहूं की बुआई के चलते भरपूर मात्रा में गेहूं की उपज होगी। वैसे ये किसानों की खुशहाली का प्रतिक है। गेंहू को खाद्यान के रूप में काम में लिया जाता रहा है।
Published on:
18 Dec 2019 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
