पाली से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े ने खूनी रूप ले लिया।
पाली। पाली से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद रविवार सुबह घर के चौगान में खून से लथपथ पति की लाश मिली है।
वहीं पत्नी मौके से फरार बताई जा रहा है। शव के पास ही खून से सने पत्थर भी मिले हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति पत्नी तीन महीने पहले ही किराए के घर में रहने के लिए आए थे। वहीं पुलिस पत्नी की तलाश में जुट गई है।
वहीं दूसरी तरफ जैतारण के आनंदपुर कालू थाना क्षेत्र में बलुन्दा फांटे पर एक बाइक चालक को कार चालक ने चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी शंकरलाल कडवा ने बताया कि आनंदपुर कालू निवासी महेन्द्र जाट 24 पुत्र बक्साराम जाट बाइक पर बांझाकुडी से आनंदपुर कालू जा रहा था। बलुन्दा फांटे पर एक कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। बाइक चालक के सिर में गम्भीर चोट आई। अचेत अवस्था में उसे जैतारण चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक का शव जैतारण मोर्चरी में रखवाया गया। शनिवार को मृतक के पिता बक्साराम की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार जब्त कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुर्पुद कर लिया।