माता-पिता की सहमति के बिना प्रेम विवाह नहीं करवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय देववंशी मालवीय लोहार संघ ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
Love Marriage : माता-पिता की सहमति के बिना प्रेम विवाह नहीं करवाने की मांग को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय देववंशी मालवीय लोहार संघ पाली ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपा है।
मुकेश मालवीय ने बताया कि पिछले दिनों पाली के हाउसिंग बोर्ड में अपनी पुत्री के प्रेम विवाह करने के चलते लड़की के माता-पिता ने आत्महत्या कर ली थी। इसमें पूरा परिवार तबाह हो गया। उन्होंने बार एसोसिएशन से मांग करते हुए कहा कि माता-पिता की बिना सहमति के प्रेम विवाह नहीं करावाए जाए। प्रेम विवाह के बढ़ते मामले और उसके दुष्परिणामों को लेकर पाली वकील मंडल ने भी फैसला लिया कि घर से भागी हुई लड़कियों को ना कानूनी सलाह देंगे नहीं लव मैरिज करवाएंगे।
इस पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिले के बार एसोसिएशन ने फैसला लिया हैं कि घर से भागकर और माता-पिता की बिना सहमति लव मैरिज करने वाली लड़कियों को ना तो कानूनी सलाह देंगे और नहीं लव मैरिज करवाएंगे। कानूनी तरीके से किसी प्रकार का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग भी नहीं करेंगे और ना ही किसी प्रकार का दस्तावेज तैयार करेंगे। इस मौके पर समाजबंधु मौजूद रहे।