25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फागोत्सव : राधा-कृष्ण संग खेली फूलों की होली

-पाली के नया हाउसिंग बोर्ड स्थित नंदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ फागोत्सव का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Mar 02, 2020

फागोत्सव : राधा-कृष्ण संग खेली फूलों की होली

फागोत्सव : राधा-कृष्ण संग खेली फूलों की होली

पाली। शहर के नया हाउसिंग बोर्ड स्थित नंदेश्वर महादेव मंदिर [ Nandeshwar Mahadev Temple ] में महिला मंडल द्वारा फागोत्सव [ Phagotsav ] का आयोजन किया गया। जिसमें सजी राधा-कृष्ण [ radha-krishna ] की झांकी के साथ महिलाओं ने गीत गाते हुए फूलों की होली [ Holi of flowers ] खेली। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।

नंदेश्वर महादेव विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि नया हाउसिंग बोर्ड स्थित नंदेश्वर महादेव मंदिर में महिला मंडल की ओर से फागोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने भजनों के साथ फाग गीतों की प्रस्तुतियां दी। फागोत्सव में राधा-कृष्ण के साथ बच्चों की झांकी भी सजाई गई।

इस दौरान महिलाओं ने राधा-कृष्ण की सजी झांकी पर फूल बरसाते हुए होली खेली। इस मौके पर सुशीला देवी त्रिर्वेदी, प्रेमलता शर्मा, अनीता दुबे, चन्द्रा गुप्ता, मंजू राठौड़, अन्नू चारण, ममता राजपुरोहित व संगीता राठौड़ राठौड़ सहित बड़ी संख्या में मंडल की महिला मौजूद थी।